राजस्थानी कढ़ी
सामग्री:
- 2 कप खट्टा दही
- 1/2 कप बेसन
- 1 टी स्पुन सरसों
- 1/2 टी स्पुन मेथी दाना
- चुटकी हींग
- 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 तेज पत्ता
- 1 टेबल स्पुन कस्तूरी मेथी
- 1/2 कप हरा धनियाँ बारीक कटा हुआ
- तडके के लिये
- 1 टेबल स्पुन तेल
- 1 टी स्पुन सरसों
- दो चुटकी हींग
- दो साबुत लाल मिर्च
- 6/7 लहसुन की कलियां
पकोडे के लिये :
- 1/2 कप बेसन
- नमक स्वाद अनुसार
- तलने के लिये तेल
विधि:
दही मे बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मिलालें । 3 गिलास पानी डालें ,पतिले को गॆस पर रख एक टेबल स्पुन तेल डालें । एक टी स्पुन सरसों, चुटकी हींग डालें ,बेसन का घोल डालें ,बराबर चलाते रहे ताकि गाठें नहीं पडें । उबाल आने पर छोड दें । कम से कम 30 मिनट पकने दें । जब कढ़ी मे मलाई जेसी परत आने लगे तो आप की कढ़ी पक गई हॆ । आप गॆस से उतार कर नीचे रख दें । पकोडे की सामग्री पानी मिला कर गाढा घोल तॆयार करें ।गर्म तेल मे पकोडे तललें । इन्हें कढ़ी मे डालें । कढ़ी मे तडका लगाने के लिये तेल गर्म करें ।इसमे राई ,हींग, लहसुन बारीक कटा, साबुत लाल मिर्च ,एक टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर डालें ,ऒर इसे कढ़ी मे डाले । हरा धनियाँ बारीक काट कर कढ़ी मे डालें । आपकी कढ़ी तॆयार हॆ, आप इसे चावल, चपाती के साथ सर्व कर सकते हॆ ।


No comments:
Post a Comment