Tuesday 31 March 2015

CHEEZ PANEER KI MATHRI

चीज पनीर की मठरी 






सामग्री 



  • १००ग्राम चीज 
  • १०० ग्राम पनीर
  • २५० ग्राम मैदा
  • स्वाद अनुसार नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • एक टी स्पुन बेकिंग पाउडर
  • टी स्पुन अजवायन
  • तलने के लिये तेल
  • मोयन के लिये घी


विधि


सबसे पहले मैदा छान ले, इसमें नमक  स्वाद अनुसार डाले, अजवायन ,काली मिेर्च पाउडर, बेकिंग पाउडर
मोयन के लिये घी गरम कर के डाले । अच्छी तरह सब मिलालें । चीज पनीर कदुकस कर लै इसे भी मैदा मे मिलालें । आटे की तरह गुधले । कडा होतो थोडा पानी डालकर आटा लगाले । तेल गरम करे, आटे का पेडा बनाये, छोटी - छोटी मठरी बेले ।चाकू से थोडा गॊध ले, ताकि फुले नही मध्यम आँच पर गुलाबी - गुलाबी तल ले, प्लेट मे निकाल ले । आपकी खस्ता मठरी तैयार हे । आप इसे अचार के साथ चाय  के साथ खा सकते है । इसे ङब्बे में  बंद कर के कई दिन रख सकते है ।

Saturday 28 March 2015

KAJU CUTLET

काजु कटलेट.  


सामग्री :  

  • 4टीस्पुन मैदा
  • 100 ग्राम काजू 
  • आधा केजी आलू , 
  • 100 ग्राम मूंगफली, 
  • 1टीस्पुन जीरा, 
  • 1टीस्पुनादरक ,
  • हरी मिर्च का पेस्ट 
  • 1 टीस्पुन नीबु का रस ,
  • 3 टीस्पुन हरा धनियाँ ,
  • 100 ग्राम  ब्रेड क्रेस्म, 
  • तलने के लिये तेल, 
  • नमक स्वाद अनुसार 

विधि


मैदे मे पानी मिलाकर घोल बनाले आलू उबाल कर मैश. करले  ,काजु ,मुगफली दरदरा पीस ले, अदरक, हरीमिर्च का पेस्ट बना ले । बडे बाऊल मे आलु ,काजु सारी सामग्री मिलालें ,हराधनिया भी डालले नमक स्वाद अनुसार. डाले अच्छी तरह मिलालें  ओवल शेप मे कटलेट बनाले,तेल गरम करले  ,धीमी आचं रखे  ,कटलेट मैदा  के धोल मे डाले ब्रेड क्रम. मे लपेटे  तेल मे तलले  । कटलेट. तैयार. है ,चटनी के साथ. सर्व करें ।

BAFLA BATI AUR DAL

बाफला बाटी ऒर दाल


सामग्री



  • २५० ग्राम आटा
  • १५० ग्राम धी
  • एक टी स्पुन अजवायन
  • १/२ टी स्पुन बेकिंग पाउडर या मीठा सोडा
  • नमक एक टी स्पुन
  • दाल लाल मसुर, ऊडद, छिल्के की मुगदाल सारी दाले २५ ग्राम लेनी है 
  • लहसुन 8:कलियां  
  • नमक, मीरच, हल्दी पाउडर

विधि 


सबसे पहले सारी दाले मिला लें, एक ढोगे मे डाले । पानी से अच्छी तरह धोले, कुकर मे पानी गरम करे । धुली दाल कुकर मे डाले । नमक, मिरच ,हल्दी, पाउडर स्वाद अनुसार डाले । कुकर बंद कर दे, १० मिनट मे दाल तैयार हो जायेगी । बाद मे लहसुन बारीक काटे, धी गरम करके लहसुन गुलाबी होने तक भुने, फिर दाल मे डाल दे, आप की दाल तैयार है । बाटी सबसे पहले परात मेआटा डाले । नमक एक टी स्पुन डाले, अजवायन एक टी स्पुन डाले, १/२ टी स्पुन बेकिंग पाउडर डाले । सबको अच्छी तरह मिलालें, २ टी स्पुन धी हल्का गरम करे आटे मे डाले, अच्छी तरह मिलाले ,अब मुठी बध जाय, इतना मोयन होना चाहिए ।                                                                                                                                                                                                                                                 अब आटे मे हल्का गरम पानी डाल कर सखत आटा गुथे , आटा ढीला नही होना चाहिए । ढीला होने पर मोयन खराब हो जायेगा, पतीले मे दो गिलास पानी डाल. कर गरम होने को रखे । आटे से गोल- गोल पेडे बनाए। पानी मे उबाल आने पर पेडे पानी मे डाल दे । १० मिनट उबलने दे , पानी से निकाल कर छलनी मे रखे, ताकि सारा पानी निकल जाये । कढाई मे दो टेबल स्पुन धी गरम करे, गुलाबी होने तक शैलो फ्राई करले । प्लेट मे निकाल ले, बाफला बाटी तैयार है । गरम गरम दाल. केसाथ. बाफला बाटी परोसे ।


Thursday 26 March 2015

BIDAM AUR MOONGFALI KE LADOO

बिदाम  मूगफली  के लड्डू 



सामग्री :

  • १०० ग्राम बिदाम
  • १५० ग्राम मूगफली दाना
  • ५० ग्राम  तिल
  • ५० ग्राम नारियल का बुरा
  • ५० ग्राम किशमिश
  • ४ छोटी इलायची
  • २५० ग्राम गुड
  • १ टेबल स्पुन धी
  • ५० ग्राम पीसी चीनी

विधि :


सबसे पहले मुगफली के दानो को कढाई मे डाल कर सेक ले । ठडा होने पर छिल्का हटा दे । मिक्सी मे मुगफली दाना बिदाम डाल कर दरदरा पीस ले । ध्यान रहे बारीक न हो जाये दरदारा  रहना चाहिए । कढाई  मे तिल डाल कर गुलाबी सेक ले प्लेट मे निकाले । एक बडे बाउल  मे बिदाम मुगफली का मिश्रण डाले तिल नारीयल का बुरा किशमिश  इलायची पाउडर टेबल स्पुन  धी सारी सामग्री अच्छी तरह मिलाले । गुड को भी मिक्सी मे पाउडर. जेसा हो जाये इतना चला ले । इसे भी मिश्रण मे ठीक से मिला लें । मन चाहे आकार मे छोटे  लड्डू  बना ले । सारे  लड्डू  बन जाये, तब प्लेट मे पीसी चीनी डाले, सारे  लड्डू चीनी पाउडर मे मिला लें । चाँदी का वरक  लगा कर परोसे  । आप के  लड्डू तैयार  है  । बनाने मे आसान खाने मे स्वादिष्ट  लगते हैं ।

Wednesday 25 March 2015

DAHI KE GASHE

दही के गाशे

सामग्री :
  •  रात  की  २ या   रोटी  बची  हो  आप  उसे प्लेट  मे रात  को  फैला  दे ताकि  वह  सुख जाये 
  •  १/ किलो दही
  •  ५ काजु , बिदाम, १० किशमिश
  •  काला  नमक  स्वाद  अनुसार
  •  भुना  पीसा  जीरा  एक  टी  स्पुन
  •  सुखा  पोदीना    स्पुन
  •  एक  टी  स्पुन  राई 
  •  -  करी पते
  •  दो  टी  स्पुन  धी

विधि :


सबसे  पहले  रोटी  के - इच  के टुकड़े कर ले ।  दही  को बडे बाऊल  मे डाल कर चम्मच से फेट ले । अब इसमें रोटी के टुकड़े डाल दे । काला नमक, पीसी काली मीर्च पाउडर स्वाद अनुसार डाले । काजु बिदाम  के छोटे-छोटे टुकडे करे और किशमिश  दही मे डाल दे । सब को अच्छी तरह मिलालें । कढाई  मे दो  टी स्पुन धी डाले, गरम करे इसमें राई, करी पता डाले चटकने पर दही मे डाल दे ।

                                                         आपके गाशे तैयार  है । आप चाहे तो ठडा करके भी खा सकते हे । इस तरह रात की या दो दिन पुरानी रोटियां काम मे  जाती हे ऒर यह खाने मे भी स्वादिष्ट लगती है ।