Tuesday, 25 April 2017

Nimbu chutney

निबुं की चटनी


सामग्र

  • एक पांव निबुं 
  • 100 ग्राम साबुत लाल मिर्च 
  • 10 कालिमिर्च 
  • 8 लौंग 
  • नमक स्वादानुसार 
  • एक पांव चिनी 
  • दो टी स्पून सिरका 

विधी


सर्व प्रथम निबुऔं को साफ धोकर अच्छी तरह से पौंछ लें ।निबुऔं के चार टुकड़े करें सारे बीज निकालें । मिक्सी में लाल मिर्च कालिमिर्च , लौंग डालें बारीक पाउडर जैसा पीसलें ,निबुं भी मिक्सी में डालें बारीक पीस लें । एक बड़े बर्तन में पीसाहुआ निबुं मिर्च का पिसा मसाला चीनी सारी सामग्री को डालें अच्छी तरह मिला लें ।साफ शिशि में डालें ऊपर से दो चम्मच सिरका डालकर ढक्कन बंद कर दें ।दो तीन दिन में यह चटनी तैयार हो जायेगी ।यह कई दिन तक खराब नहीं हो सकती है।

यह बनाने में आसान है और खानें में स्वादिष्ट है ।

Stuffed mushroom

भरवां मशरूम


सामग्री

  • 6 ,7 मशरूम 
  • 2 उबले आलु 
  • एक बरीक कटा प्याज
  • 4 कलियां लहसुन
  • छोटा टुकडा अदरक
  • 4 चमम्च चीज कसा हुआ 
  • 2बडे चमम्च बटर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउड 1\2 टी स्पुन
  • लालमिर्च पाउड 2टी स्पुन
  • हराधनियां टेबल स्पुन


विधी

सर्वप्रथम मशरूम स्कुप करलें गुदे को बारीक काट लें ।कढाई मे बटर डालें प्याज लहसुन अदरक डालें । हल्का गुलाबी भुनें ।ऊबला आलु मसाले डालें अच्छी तरह मिला लें । कढाई निचे उतारलें कसा चीज डालें अच्छी तरह मिला लें हराधनियां डालें अच्छी तरह मिला लें  मशरूम मे भरें नानस्टीक पैन मे बटर डालें मशरूम डालें अच्छी तरह गुलाबी होने तक पकने दें । आप की लाजवाब भरवां मशरूम तैयार हैं
गर्म चपाती से खायें ,।

नोट


आप इसे ओवन मे भी बना सकते हैं ।

Mushroom and egg stuffed momos

मशरूम ,अण्डे भरे मोमोज


सामग्री

  • मैंदा 150 ग्राम 
  • मशरूम के 8 पीस 
  • अण्डे 2 
  • दो हरी मिर्च
  • एक कप हराधनियां
  • नमक स्वादानुसार
  • कालिमिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • चार कलियां लहसुन की
  • दो टेबलस्पून तेल 

विधी

मैंदा को आटे की तरह गुधं लें थोड़ा तेल लगा कर अच्छी तरह मिला ले ढक्कन लगा कर रखदें । मशरूम को साफ धोकर छोटा-छोटा काट ले , हरी मिर्च , हरा धनियां छोटा-छोटा काट लें , लहसुन भी छोटा काट लें । कढाई में तेल गर्म करें लहसुन गुलाबी भुनें , मशरूम डालें , कुछ देर पकाएं हरी मिर्च डालें , नमक कालिमिर्च पाउडर स्वादानुसार डालें कुछ देर पकाएं , अण्डा चम्मच से थोड़ा फैंट कर डालें अच्छी तरह मिला लें हराधनियां डालें अच्छी तरह मिला लें  मिश्रण को एक बर्तन में डालें । मैंदा की छोटी छोटी पेडी बनालें , पुडी की तरह बेलें तैयार मसाले का एक चम्मच डालें ठीक से मोड़ कर बंद करें , सारे मोमोज इस तरह तैयार करलें । बडे बर्तन में एक गिलास पानी डालें इडली पौट में मोमोज रखें 10 मिनट पकने दें ठंडा होने पर बाहर निकलें , मिर्च टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें ।

आपके मोमोज तैयार हैं बनाने में आसान है खाने में स्वादिष्ट है ।

आप अन्दर अपने पसंद के अनुसार मिश्रण डाल सकती हैं ।

Friday, 29 July 2016

Fry Brinjal

फ़ाई बैगन.



  • एक बडा गोल बैगन,
  • नमक. लाल मिरच पाउडर, अमचुर पाउडर, हल्दी पाउडर. गरम मसाला
  • एक टेबल स्पुन दही, २: टी स्पुन कोर्नफ्लोर ,2 टेबल स्पुन चावल का आटा ,२:टेबल स्पुन तेल ,1टी
  • स्पुन चाट मसाला ।


विधि


सबसे पहले बैगन धोकर रखै ,एक बाऊल मे पानी डालें

 बैगन चिप्स की तरह पतले काटकर. पानी मे रखे

एक बाऊल मे सारे मसाले डाले दही कानफोलर भी

डाले अच्छी तरह मिलालें पानी से बैगन निकाल. कर

मसाले मे डाले अच्छी तरह मिलालें १०:मिनट रखे

फाईफेन मे तेल डाले गरम होने पर एक एक मसालों मे

लिपटा बैगन डाले गुलाबी होने तक शेलो फाई करे! गरम

गरम स्टारटर की तरह. सर्व करे बनाने मे आसान है ।

Kacchi Haldi Ka Achar

कच्ची हल्दी का अचार


सामग्री



  • कच्ची हल्दी 1/2 किलो
  • सॊफ 4 छोटे चम्मच
  • राई एक टेबल स्पुन
  • लाल मिर्च पाउडर एक टेबल स्पुन
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हींग एक टी स्पुन
  • मेथी दाना दो टी स्पुन
  • कलोंजी दो टी स्पुन
  • तेल दो कप तेल





विधि


सर्व प्रथम हल्दी को छील कर छोटे छोटे टुकडों मे काटले , अच्छी तरह धोलें कुकर मे हल्दी डालें एक

गिलास पानी डालें, कुकर बंद करदें दो सिटी आने पर गैस बंद करदें , ठडा होने पर कुकर से हल्दी

निकालें अखबार पर फैला दें ताकि सारा पानी सुख जाये । कढाई मे तेल गर्म करें हींग, सॊफ, कलोजीं,

मेथीदाना , राई डालें हल्दी डालें 5मिनट पकने दें ताकि हल्दी का पुरा पानी सुख जाये अब सारे मसाले

डालदें अच्छी तरह मिलालें 2 मिनट बाद गैस बंद करदे ठंडा होने पर शिशी मे डाल दें । आप का

अचार तैयार है ।


नोट


हल्दी का अचार खुन साफ करता है ऒर हड्डियां मजबूत करता है । यह अचार साल भर रख सकते है

। अचार मे हमेशा साफ चम्मच डाले वापस ठीक से बंद करे अचार कभी खराब नहीं होगा ।

Cornflakes Stick Kabab

कोर्नफ्लेक्स स्टिक्स कबाब


सामग्री


  • एक खीरा
  • दो स्लाइस ब्रेड.
  • एक गाजर
  • एक टेबल स्पुन मुगफली दाना
  • दो कटोरी कोर्नफ्लेक्स
  • दो हरी मिर्च
  • एक टेबल स्पुन धनियाँ पत्ति
  • एक टेबल स्पुन तिल
  • 10 काजु , 10 बिदाम. , 10 किशमिश
  • नमक स्वाद अनुसार
  • कालीमिर्च स्वाद अनुसार
  • आईसक्रिम स्टिक 6
  • तेल दो टेबल स्पुन


विधि


काजु , किशमिश. , हरीमिर्च , हराधनिया, काट ले , गाजर खिरा कस ले, ब्रेड की किनारी हटा ले । एक बाऊल मे
सारी सामग्री डाले , कोर्नफ्लेक्स का थोडा चुरा करले आधा मिलालें आधा अलग प्लेट मे रखें, तिल मुगफली दाना दरदरा करे ,नमक कालीमिर्च पाउडर सब डाल कर एक बडे बाऊल मे डालें अच्छी तरह मिलालें ।

आईसक्रीम स्टिक मे कबाब बनाकर लगाले नानस्टिक पैन मे थोडा तेल लगा कर फ्राई करे ।आप के कोर्नकबाब तैयार हॆ आप इन्हें टमाटर सास, धनिये की चटनी के साथ सर्व करे । यह खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगेगें ।बनाने मे भी आसान हैं ।

आप के लाजाब कोर्न कबाब तॆयार है ।।

Kacche Aam Ka Achar

कच्चे आम का अचार

सामग्री

  • एक kg कच्चा आम
  • दो टेबल स्पुन सॊफ
  • 1/2 टेबल स्पुन मेथी दाना
  • 1/2 टेबल स्पुन कलोंजी
  • 1/2 टेबल स्पुन राई
  • 2 टी स्पुन हींग
  • 1/2 टेबल स्पुन नमक
  • 1 टेबल स्पुन लालमिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पुन हल्दी
  • 2 कप तेल


विधि

सर्व प्रथम आम को अच्छी तरह धोलें  , साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछलें कुछ बडे टुकडे काटलें  , आखबार पर फैला दें । 5 , 6 धन्टे पडा रहने दें ताकि पुरा पानी सुख जाये । सॊफ, राई , कलोंजी, मेथीदाना गुलाबी सेक लें  । ठडां होने पर दरदरा पीस लें । बडे बर्तन मे पीसा हुआ मसाला हींग नमक मिर्च सब डालें तेल डालें अच्छी तरह से मिलालें अब कटा आम डालें अच्छी तरह से मिलालें एक धन्टा पडा रहने दें । अब अच्छी तरह मिलाकर मर्तबान में डालदें, ढक्कन टाइट बदं करें । आप का अचार 10 , 12 दिन मे तॆयार हो जायेगा ।

नोट

आप चाहें तो इसमे 100 ग्राम लहसुन भी डाल सकते है ।

Gonde Ka Achar

गोंदे का अचार

सामग्री

  • एक केजी गोंदे
  • 200 ग्राम सॊफ
  • 50 ग्राम मेथी दाना
  • 50 ग्राम कलोंजी
  • 150 ग्राम राई
  • 25 ग्राम हींग
  • 50 ग्राम नमक
  • 100 ग्राम लालमिर्च पाउडर
  • 25 ग्राम हल्दी पाउडर
  • 25 ग्राम हींग
  • 200 ग्राम तेल

विधि

सर्वप्रथम गोंदे के डंठल हटालें ध्यान रहे टोपी नहीं हटनी चाहिए । पतिले में 4 गिलास पानी डालें पानी उबलने को रखें , पानी मे दो टी स्पुन नमक दो टी स्पुन हल्दी डालदें पानी मे उबाल आने पर गोंदो को साफ पानी से धोकर उबलते पानी में डालदें गैस बंद करदें ढक्कन लगादें । 20 मिनीट बाद छलनी में पलटदें कुछ देर रहने दें ताकि पुरा पानी निकल जाये । 1/2 धन्टे बाद. अखबार पर फैलादें 6 , 7 ,धन्टे पडा रहने दें सारा पानी सुख जाना चाहिए पानी रहने पर अचार खराब हो जाता है । सॊफ. राई, कलोंजी मेथीदान गुलाबी भुनलें ठडां होने पर मिक्सी मे दरदरा पीसलें । बडे बतर्न में सारे सुखे मसले डालें तेल हींग डालें अच्छी तरह से मिलालें अब गोंदे डाल कर अच्छी तरह मिलालें 10 मिनट पडा रहने दें । अब अच्छी तरह मिलालें  मर्तबान में डालें । एक हफ्ते तक रोज हिलाते रहें ढक्कन टाइट बंद रखें ।15 ,20 दिन मे अचार तॆयार हो जायेगा  । आप का गोंदे का अचार तॆयार है निकालते समय सुखे चम्मच को काममें लें बापस अचार दबा कर टाइट बंद करें ताकि अचार खराब नहीं होगा । यह राजस्थान का मशहूर अचार है  खाने मे स्वादिष्ट बनाने मे आसान है ।

Awale ka achar

आंवले का अचार



  • 1/2 kg आंवला
  • 1 टी स्पन हल्दी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पुउडर स्वाद अनुसार
  • एक एक टेबल स्पुन सॊफ
  • आधा टेबल स्पुन कलॊजी
  • दो टेबल स्पुन मेथीदाना
  • दो टी स्पुन राई
  • एक टी स्पुन हींग
  • एक कप तेल






विधि


आवलें को साफ धोकर कढाई मे डालें एक कप पानी डाले एक उबाल आये तब तक उबालें ।छलनी मे

निकालें सारा पानी निकल जाये तब टेबल पर पेपर रखे आबलां फैलादें । जब सारा पानी सुख जाये

तब उसकी गुठली निकाललें । कुछ देर आवलां ऒर सुखने दें जब सारी पानी सुख जाये तब प्लेट मे

रखें । गैस पर कढाई रखें तेल गर्म करें हींग डालें, सॊफ,कलॊजी सारी सामग्री डालें आवलां डालें

नमक , मिर्च, हल्दी डालें अच्छी तरह मिलालें । गैस बदं करदें अचार तैयार है ।ठंडा होने पर साफ शीशी

मे डालें ।

यह अचार खाने मे स्वादिष्ट बनाने मे आसान है ।स्वास्थय के लिये भी आबला अच्छा होता है ।

Kathal Ka Achar

कटहल का अचार

सामग्री

1 kg कटहल
15 , 20 लहसुन कि कलियां
एक टेबल स्पुन सॊफ
दो टी स्पुन मेथीदाना ।
एक टी स्पुन हींग
1/2 टेबल स्पुन राई
आम अचार का मसाला
250 ग्राम तेल


नमक स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर 1टी स्पुन
लाल मिर्चपाउडर दो टी स्पुन

विधि

सर्व प्रथम कटहल साफ करले छोटे टुकडो में काटलें, कढाई मे तेल गर्म करले सुनहरा होने तक तललें,  एक बर्तन मे निकालें । गैस बंद करदें गर्म तेल मे हींग ऒर सारे सुखे मसालें डालें अच्छी तरह मिलालें   । तला हुआ कटलह डालें अच्छी तरह मिलालें । एक टेबल स्पुन सिरका डालें अच्छी तरह मिलालें ठंडा होने पर शीशी मे डालें । कटलह का अचार तॆयार है । यह अचार 4 ,5 , दिन मे खाने के लिये तैयार होगा कटहल अच्छी तरह गल जायेगा ।
खाने मे स्वादिष्ट है बनाने  मे आसान है ।

Friday, 9 October 2015

Turai ki chutney

तुरई की चटनी

सामग्री


  • 2 तुरई 
  • एक कप मुगफली दाना
  • 10 कलियां लहसुन की
  • एक ईच अदरक
  • 6 /7 हरीमिर्च
  • एक टेबल स्पुन घी 
  • एक टी स्पुन हल्दी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • एक टी स्पुन राई
  • एक चुटकी हीगं
  • दो साबुत लाल मिर्च




विधि


सर्व प्रथम मुगफली दाना भुने प्लेट मे निकालले। एक टी स्पुन घी डाले गर्म होने पर हीगं डालें, लहसुन

की कलियां डाले हरीमिर्च डालें , अदरक डालें, पांच मिनट पकाकर प्लेट मे निकालें, अब तुरई डालें, नमक

स्वाद अनुसार डालें , हल्दी डाले, पानी सुखने तक पकायें, प्लेट मे निकाललें । मिक्सी मे मुगफली दाना

डाल कर पिसलें, अब तुरई, लहसुन सारी सामग्री मिक्सी मे डाल कर चटनी के जैसे पीसलें  , चटनी को

बाऊल मे निकालें । कढाई मे घी गर्म करे चुटकी हीगं डालें, राई डालें, करीपत्ता डालें, साबुत लालमिर्च

डालें  , दो मिनट पकाकर यह तडका चटनी मे डालें, अच्छी तरह मिलालें । आप की चटनी तॆयार है ।

आप पराठें,  पुडी, के साथ खायें । आप की लाजवाब तुरई की चटनी  तॆयार है । खाने मे स्वादिष्ट बनाने

मे आसान । जो तुरई नहीं खाता हॆ वह यह चटनी  स्वाद से खायेगा ।


नोट


हरीमिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार डाल सकतें है । आप एक हफ्ता फिज्र मे रख कर खा सकते है,

यह खराब नहीं होगी ।

HariMethi Tamatar ki Chutney

हरीमेथी टमाटर की चटनी


सामग्री


  • 1कप हरीमेथी
  • 1कप हराधनियां
  • 1कप पोदीना
  • 1/2कप मुगफली दाना
  • 6 टमाटर
  • 5/7 हरीमिर्च
  • 10/15 लहसुन की कलियां
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1टेबल स्पुन देसी घी 
  • 2 साबुत लालमिर्च
  • 2 टेबल स्पुन राई
  • 6/7 करी पत्ता





विधि

सर्व प्रथम मुगफली दाना सेकलें, कढाई मे दो टेबल स्पुन घी डालें लहसुन डालें गुलाबी होने पर निकालले। अब हरा धनियाँ पोदीना हरिमेथी टमाटर काट कर डालें हल्दी, नमक डालें कुछ देर पकाले टमाटर गलने पर कढाई से निकालें ।मिक्सी मे पहले मुगफली दाना डालें पीसले अब टमाटर सारी सामग्री डालें ओर मिक्सी मे पीसलें ।बाऊल मे निकालें ।कढाई मे 1 टेबल स्पुन घी डालें  गर्म करें राई डालें  पकने पर करी पत्ता साबुत लाल मिर्च डालें छोंक तैयार है अब इसे टमाटर की चटनी मे मिलादे।  हरिमेथी टमाटर की चटनी तैयार है । आप इसे पराठे , पुडी, चावल के साथ खाये ।

यह चटनी खाने मे स्वादिष्ट है,  बनाने मे भी आसान है ।

Chawal Urad Dal Ki Chakli

चांवल उडद दाल की चकलि

सामग्री

  • चार कप चांवल का आटा 
  • एक कप उडद की दाल
  • तील एक टेबल स्पुन
  • जीरा एक टी स्पुन 
  • हींग दो चुटकी
  • नमक स्वाद अनुसार.
  • मोयन के लिये दो टेबल स्पुन तेल
  • तलने के लिये तेल


विधि

सर्व प्रथम उडद दाल कुकर मे पानी डाल कर पकायें अच्छी तरह मैश हो जानी चाहिए । चांवल केआटे मे तिल,
जीरा, नमक डालें अच्छी तरह मिलालें, अब मॆश की उडद दाल डालें अच्छी तरह मिक्स करले मोयन डालें फिर
मिलालें  ,पानी डाल कर आटा लगालें, 15 मिनट ढकन लगा कर रखे  चावल का आटा फुल जाता है पानी लेता है, पानी कम होने पर ओर पानी डाल कर आटा ठीक करलें  ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए । तेल गर्म करने रखें चकली बनाने की मशीन मे आटा डालें प्लेट मे चकली बनालें तेल गर्म होने पर चकली डालें  गुलाबी होने पर निकाललें ।इस तरह सारी चकली बनालें  । चाय के साथ सर्व करें  बहुत. सोफ्ट होती है,  बुजुर्ग लोग भी आराम से खा सकतें है ।

नोट

आप इसे डब्बे मे डाल कर रख सकतें है यह खराब नहीं होती है ।बच्चे बडे सब को यह बहुत पसन्द
आयेगी ।

Turai Ka Raita

तुरई का रायता


सामग्री


  • दो तुरई 
  • दो कप दही
  • एक प्याज 
  • एक टी स्पुन जीरा
  • एक टी स्पुन राई
  • पांच करीपत्ता
  • एक टमाटर
  • हींग एक चुटकी
  • सुखा पोदीना दो टी स्पुन
  • हरा धनियाँ दो टी स्पुन
  • दो टी स्पुन देसी घी 
  • नमक स्वाद अनुसार,काला नमक स्वाद अनुसार 
  • कालीमिर्च पाउडर स्वाद अनुसार


विधि


सर्व प्रथम तुरई को छील कर कढाई मे डालें  पकने पर निकाललें । मिक्सी मे तुरई बारीक पीस लें, बाऊल मे निकालें । एक बाऊल मे दही डालें  चम्मच से थोडा फेंटे , तुरई पीसी हुई डालें, नमक, कला नमक, कालीमिर्च पाउडर डालें  अच्छी तरह मिलालें । कढाई मे तेल गर्म करे प्याज हल्का गुलाबी भुनें ,हींग, जीरा, टमाटर डालें  टमाटर गलने तक पकायें  तडका तैयार है इसे रायते मे डालें  अच्छी तरह मिलालें। खाने के साथ. रायता सर्व करे  आप का रायता  तैयार है । यह खाने मे स्वादिष्ट है बनाने मे आसान है। सर्व करने से पहले सुखा पोदीना, धनियाँ पत्ति बारीक काट कर डाले मिक्स करें  अब आप रायता परोसें ।

Lahsun Ka Achar

 लहसुन का अचार


सामग्री

  • एक कटोरी छीला लहसुन
  • एक टेबल स्पुन पीली सरसों पीसी हुई
  • सोंफ एक टेबल स्पुन
  • एक टी स्पुन दाना मेथी पाउडर
  • एक टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • हींग दो टेबल स्पुन
  • अचार मसाल एक टेबल स्पुन 
  • दो टेबल स्पुन सरसों का तेल



विधि

सर्व प्रथम लहसुन छीललें थोडा सा बेलन से दबा दें, लहसुन टूटना नहीं चाहिए ,कढाई मे तेल गर्म करें 

हींग, सोंफ डालें लहसुन सारे मसालें डालें दो मिनट मिक्स करके गैस बदं करदें ।जब बिल्कुल ठडां 

हो जाये  तब इसे शीशी मे डालें । आप का लहसुन का अचार तैयार है । दस दिन मे लहसुन गल 

जायेगा तब आप इसे पराठा, पुडी, चपाती  के साथ खा सकते है । इसे आप एक साल तक भी रख 

सकते है अचार खराब नहीं होगा ।

नोट


अचार की शीशी मे हमेशा साफ सुखा चम्मच डालें । अचार निकाल कर शीशी हमेशा टाइट बदं करे

ताकि अचार मे हवा नहीं जाये  ।आप का अचार खराब नही  होगा काफी समय चलेगा । कोई भी अचार

हो आप इसी तरह रखेगें तो अचार सालो चलता है ।

Sunday, 26 July 2015

Basa Fish

बासा फिश 



  • 1 kg बासा फिश 
  • 10 साबूत लाल मिर्च
  • 25 / 30 लहसुन की कलियां
  • 1/2 कप सिरका
  • नमक स्वाद अनुसार
  • कलिमिर्च पाउडर स्वाद अनुसार 
  • 2 इंच अदरक का टुकडा





विधि

सर्व प्रथम मिक्सी मे साबुत लाल मिर्च , लहसुन, अदरक, सिरका डाल कर पेस्ट बनालें । फिश को अच्छी
तरह साफ पानी से धोलें । पिलेट मे फिश रखें नमक, कालीमिर्च पाउडर दोनों तरफ लगायें  , 5 मिनट बाद पीसा मिर्च का पेस्ट दोनों तरफ लगा कर 15/ 20 मिनट फ्रिज मे रखें । बाहर निकाल कर नोनस्टिक मे दोनो तरफ से सेकलें, गुलाबी  सिकने पर निकालें  ,फ्राई राईस के साथ सर्व करें ।

नोट

लालमिर्च का पेस्ट आप अपने स्वाद के अनुसार फिश के दोनो तरफ लगालें ।

यह खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगेगी ।

Chocolate Fruit Cream

चोकलेटी फ्रुट क्रीम



सामग्री


  • 1 कप दही
  • 1 टेबल स्पुन मेयोनिज
  • 2 टी स्पुन चीनी या शहद 
  • आम, एपल, अंगुर, अनार, केला 1 ,1 ईच के 3,4 पीस लेने है,अनार के एक टेबल स्पुन दाने
  • एक टी स्पुन चाटमसाला
  • Black bournbon cream biscuits
  • अपनी पसंद का कोई ओर केक


विधि

एक बाऊल मे दही, मेयोनीज, चीनी या शहद डाल कर अच्छी तरह मिक्स करलें ।  सारे फल 1 , 1 ईच के टुकडो मे काटलें, अनार छीललें एक टेबल स्पुन अनार दाना डालें ।  सारे फल दही मे डालें, एक टी स्पुन चाट मसाला डालें,  मिश्रण को अच्छी तरह मिलालें,बिस्कुट के 4 ,5 पीस करें डालदें ।सर्व करने से पहले मिलालें, बिस्कुट के टुकडे चरोतरफ मिक्स हो जायेंगे, बहुत अच्छे लगेगें ।

आप की चोकलेटी फ्रुट क्रीम तैयार है । आप चाहें  तो फ्रिज मे ठंडा करके  सर्व करे, ऒर अच्छी लगेगी।

नोट


आप अपनी पसदं के फल डाल सकते हैं ।फ्रुटी ब्रेड के भी दो तीन पीस डाल सकती है, ऒर टेस्ट अच्छा होगा ।

यह बनाने मे आसान है, बच्चे, बडे सब को बहुत पसन्द आयेगी।

Panchkuta

पचकुटा


यह राजस्थानी सब्जी है  , यह सुखी सब्जी है, बजार मे मिलती है ।इसमे 5 चीजे मिली है  1 सांगरिया,  2 कैर , 3 खुमटीया , 4 गोंदा,  5 कमल जड़  । पांच चीजों से मिल कर बना है इसलिये इसे पचकुटा कहते हैं  ।







सामग्री


  • 150 ग्राम पचकुटा
  • 1 टेबल स्पुन तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • हल्दी 1/2 टी स्पुन
  • धनियाँ पाउडर दो टी स्पुन
  • दो टी स्पुन अमचुर पाउडर
  • एक टी स्पुन जीरा
  • दो चुटकी हींग


विधि

सर्व प्रथम पचकुटे को पानी से अच्छी तरह धोलें ,ताकि मिट्टी वैगहरा निकल जाये  । कुकर मे एक गिलास पानी डाल कर 5 /7 मिनट उबालें  । ठंडा होने पर साफ पानी से ऒर अच्छी तरह धोलें । गैस पर कढाई रखें  एक टेबल स्पुन तेल डालें  , तेल गर्म होने पर जीरा हींग डालें पचकुटा डालें  , सारे मसाले  डालें  अच्छी तरह मिलालें  ढाक्कन लगादें, 5 मिनट पकने दें जब तक सारा पानी सुख जाय , जब तेल ऊपर आजाये ।गैस बंद करदें  कुछ देर गैस पर रखा रहने दें । आप के पचकुटे की सब्जी तैयार है । आप बना कर चार पांच दिन फ्रिज मे रख सकते है , यह खराब नहीं होती है । दो तीन दिन का सफर होतो आप इसे साथ ले जा सकतें हैं  । यह खराब नहीं  होगा  ,आप पुडी पराठे के साथ खायें बहुत अच्छी लगेगी  ।

Friday, 24 July 2015

Idiyapam

इडिअपम्म , स्टियू




सामग्री


  • एक गिलास चावल का आटा 
  • नमक स्वाद अनुसार
  • उबलता हुआ तेज गर्म पानी
  • स्टियू बनाना के लिये
  • सामग्री
  • एक गाजर
  • एक प्याज
  • एक आलू 
  • दो टेबल स्पुन मटर
  • दो तीन हरी मिर्च
  • अदरक एक इंच
  • नमक
  • कोकोनेट मिल्क एक कप

विधि

इडिअपम्म बनाने के लिये पानी गर्म करे । एक बाऊल मे चावल का आटा डालें नमक डालें अच्छी तरह मिलालें ।  तेज गर्म पानी डालें  चम्मच से अच्छी तरह मिलालें  रोटी जैसा आटा लगना चाहिए । सिवईयां बनाने  की मशीन मे एक पेडा डालें,  ईडलीपोट मे थोडा थोडा सिवईयां बनाये  भाप मे ईडली की तरह पकाना है  10 मिनट मे पक जाती है  ,ठंडा होने पर बाहर निकलें बर्तन मे रखलें इस तरह सारे इडिअपम्म बनालें । आप के इडिअपम्म तैयार है।

Massor Pak

मैसुर पाक


सामग्री


  • एक कटोरी चीनी  
  • एक कटोरी धी
  • आधा कटोरी बेसन
  • दो छोटी इलायची
  • दो टी स्पुन नारियल कसा हुआ

विधि


एक बर्तन मे बेसन , धी, पीसी इलायची पाउडर डालें  अच्छी तरह मिलालें ।  गैस पर कढाई रखें उसमें चीनी डालें इतना पानी डाले ताकि चीनी घुल जाये।  बेसन का धोल डालें जल्दी जल्दी मिलायें  कढाई छोडने पर चिकनाई लगी थाली में पल्टे थाली जल्दी-जल्दी हिलाये ताकि सब तरफ फैल जाय चाकु से जल्दी से मन चाहें  आकार मे
काटलें ।  मैसूर पाक तैयार है बनाने मे आसान है खानें मे स्वादिष्ट है ।