Monday, 8 June 2015

Mixed Vegetable Sabji

                                  मिक्सड वेजिटेबल सब्जी           



व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने मे जितना रोल बनाने  बाले हाथों का होता हॆ उतना ही उसमें प्रयोग होने वाले मसालों का भी होता हॆ । मसाले यदि आप ने सही  नाप के डालें हॆ तो आपकी बनाई रेसेपी अच्छी बनेगी ।
आप जब भी कोई व्यंजन बनाये  हमेशा  नाप से मसालें डालें, अन्दाज से नहीं ।

    

सामग्री:


  • 25 ग्राम पनीर
  • 50 ग्राम फुल गोभी
  • 1/2 लाल शिमला मिर्च
  • 1/2 पीली शिमला मिर्च
  • 1/2 हरी शिमला मिर्च
  • 25 ग्राम मटर
  • 1 गाजर
  • 1 इंच अदरक का पेस्ट
  • 8 लहसुन कलि का पेस्ट
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 4 टमाटर का पेस्ट
  • 1/2 कप नारियल का दूध
  • नमक स्वाद अनुसार.
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • गर्म मसाला 1 टी स्पुन
  • हराधनियां 1/2 कप बारीक कटा हुआ 
  • 2 टेबल स्पुन तेल

 विधि:


कढाई मे दो टेबल स्पुन तेल डालें, बारीक कटा प्याज डालें  गुलाबी होने तक भुने प्याज मे लहसुन ,अदरक का पेस्ट डालें  कुछ देर भुने ।अब टमाटर का पेस्ट डालें, नमक, मिर्च, हल्दी  पाउडर, डाले तेल छोडने तक भुने ,मटर, गोभी, डालें  कुछ देर भुने । तीनो शिमला मिर्च एक एक इंच मे काटे  इसे भी मसालों मे डालें, दो मिनट बाद पनीर डालें । दो मिनट ऒर पकने  दें । गॆस बन्द करदें नारियल का दुध डाले अच्छी तरह मिलालें  । सब्जी तॆयार हॆ ।धनियां पत्ति  डाल कर सर्व करें ।

Gobhi paneer ki bhurji

                                    गोभी पनीर की भुर्जी

 सामग्री:


  • एक गोभी मध्यम आकार की,
  • 200 ग्राम पनीर, 
  • 1 शिमला मिर्च, 
  • 6 कलियां लहसुन,
  • एक बडा प्याज, 
  • 2 हरीमिर्च ,
  • एक टी स्पुन जीरा, 
  • एक टी स्पुन गर्म मसाला, 
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर,
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार, 
  • 1 टी स्पुन जीरा, 
  • दो हरीमिर्च, 
  • 2 टेबल स्पुन चीज ,
  • 2 टेबल स्पुन हरा धनियाँ, 
  • 2 टेबल स्पुन तेल


विधि:


कढाई मे तेल गर्म करें  ,प्याज, लहसुन,का पेस्ट डालें, गोभी डालें  कुछ गलने  तक पकयें । शिमला मिर्च ,हरा धनियाँ  बारीक काटे, पनीर मैश करें,  चीज कसलें । सारी समग्री गोभी मे डालें ,अच्छी तरह मिलालें, 5 मिनट ओर पकालें  । बाऊल मे डालें  धनियें से सजा कर सर्व करे,

Thursday, 4 June 2015

PALAK KI PURI

                                      पालक की पुडी 


 सामग्री:

  • 2कप आट गेहूं का,
  • 1/2 कप पीसा हुआ पालक,
  • दो टेबल स्पुन दही ,
  • 2 हरी मिर्च, 
  • एक टी स्पुन लहसुन पेस्ट, 
  • एक टी स्पुन अदरक पेस्ट,
  • नमक, गर्म मसाला  ,
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार 
  • तेल तलने के लिये 

विधि:


सर्व प्रथम पालक साफ करके  धोले, मिक्सी मे पीसले । एक बाऊल मे आटा डाले, नमक गर्म मसाला,  लाल मिर्च पाउडर डालें अच्छी तरह मिलाले, एक टेबल स्पुन तेल डालें  मोयन के लिये  अच्छी तरह मिलालें । आटे मे पालक का पेस्ट. ,लहसुन, अदरक का पेस्ट ,मिर्च का पेस्ट डालें, सारी सामग्री आटे मे अच्छी तरह मिक्स करलें ,दही डालें अच्छी तरह मिलालें, पुडी के आटा जेसा आटा लगालें, ज्यादा  कडा लगे तो पानी डाल कर पुडी जेसा आटा लगालें, । तेल गर्म करें  ,आटे के छोटे छोटे पेडे बनाले  ।पुडीयां बदलें, गर्म तेल मे पुडियां तललें ।आप की पालक की स्वादिष्ट पुडियां तॆयार हे । आप धनियाँ की चटनी, दही के साथ, अचार के साथ ये पुडी खाईये बहुत. अच्छी लगेगीं ।

DANA METHI BESAN KE GATTE KI SABJI



                           दाना मेथी बेसन के गट्टे की सब्जी    















सामग्री :



  • दाना मेथी 50 ग्राम
  • एक कप बेसन
  • 10 कलियां लहसुन
  • दो हरी मिर्च,
  • 1/2 कप बारीक कटा हरा धनियाँ
  • 1टी स्पुन जीरा  ,
  • एक चुटकी हींग,
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार ,
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर 
  • 2  टीस्पुन अमचुर पाउडर ।

विधि:


सर्व प्रथम मेथी दाना पानी मे उबालने रखें ,दाना गल जाये तब तक उबालना हे । दाना हाथ मे लेकर देखें गल गया क्या ।अब छलनी मे पलट दे ताकि सारा पानी निकल जाये । एक बाऊल मे बेसन डालें, नमक मिर्च स्वाद केअनुसार डालें, दो टेबल स्पुन दही डालें,  सारी सामग्री को हाथ से आटे की तरह गुधं ले अटा गिला न हो सखत हो पतीले मे एक गिलास पानी उबालें, बेसन के गोल लम्बे 2इच के बनाकर पानी मे उबालें, इस पर ब्बल आने लगे तब गॆस बन्द कर दे गट्टे तॆयार हॆ  ।अब पानी मे से निकालें । अब इसके गोल गोल दो सेंटीमीटर. के टुकड़े काट कर रखलें । कढाई मे दो टी स्पुन. तेल डालें, जीरा हीगं डालें  ,लहसुन बारीक कट करके डालें, सारे मसालें डालदें,  बेसन के गट्टे डालें तेल छोडने तक पकायें, अब मेथी दाना जो उबालकर रखा हॆ डालें, तेल छोडने तक पकायें । अब अमचुर पाउडर डालें  दो मिनट ऒर पकाकर गॆस बंद कर दे । बाऊल मे निकालें हरे धनियाँ से डाल कर सर्व करे । आप की दाना मेथी की सब्जी  तॆयार हे ।

Saturday, 18 April 2015

VEGETABLE CHEESE PIE


वेजीटेवल चीज पाई



सामग्री :
  • 2 कप मैदा, 
  • 1/2 हरी शिमला मिर्च,
  •  1/2 लाल शिमला मिर्च,
  • 4 मशरुम के पीस, 
  • 2 ईच पनीर का टुकड़ा, 
  • 50 ग्राम चीज,
  • एक छोटा प्याज, 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 2टी स्पुन,
  • 2 टेबल स्पुन तेल,
  •  1/2 कप मक्खन,
  •  एक टमाटर, 
  • नमक स्वाद अनुसार.

विधि :  


सबसे पहले मैदा मे एक चुटकी नमक डाले डाल कर अच्छी तरह से मिलालें, मक्खन डाल कर आटा अच्छी तरह मिक्स करले ताकि मोयन ठीक से मिल जाये,  अब आप आटे मे पानी मिला कर आटा गुध ले, ध्यान रहे आटा गीला नहीं  हो रोटी  के आटे से थोडा टाइट होना चहिए, अब इस आटे को वाऊल मे डाल कर ढकन लगा कर दस
मिनट फिज्र मे रखे । हरीमिर्च,लाल मिर्च,मशरुम,टमाटर, प्याज ,पनीर, सब को छोटे छोटे टुकडों मे काट ले ।
लहसुन, अदरक का पेस्ट बनाले  ,कढाई मे तेल डाले,गर्म होने पर प्याज डाले  जब प्याज गुलाबी होने लगे तब लहसुन, अदरक का पेस्ट डाले, दो मिनट बाद छोटे कटे टमाटर, मिर्च सारी सामग्री डालें नमक ,काली मिर्च पाउडर डालें,5 मिनट पकाले, बाऊल मे खाली करले । आटा फिज्र मे से निकाले, अब इस के दो पेडे  बनालें   ओटीजी 2 मिनट पहले गर्म करने  को रखे  । एक रोटी बेले ओटीजी के गोल बर्तन रोटी रखे चाकु से थोडा गोंद ले
ताकि रोटी फुले नहीं ,5 से 7 मिनट तक पकने  दे, अब दूसरी रोटी बेलले, ओटीजी से बर्तन बाहर निकालें, सिकी रोटी पर जो हमने  मशरुम मिर्च का मसाला तैयार किया हे अच्छी  तरह फलादे , दूसरी बनी रोटी को इस पर रखे  ठीक से हल्का दबादे, चाकू से थोडा गोंद दे ताकि रोटी  फुले नहीं। अब इसे वापस ओटीजी मे रखे  20 मिनट पकने  दे जब यह गुलाबी  होने लगे  तब बाहर निकाललें, आप की वेजेटेबल पाई तैयार हे ।आप इसे काट कर सर्व करे ।

MAIDHA KE CRIPSY KARELE

मैदा के क्रिस्पी करेले 


सामग्री :
  • 200 ग्राम मेंदा, 
  • 50 ग्राम सुजी, 
  • 2 टी स्पुन चाट मसाला, 
  • स्वाद अनुसार नमक,
  • एक टेबल स्पुन चावल का आटा ,
  • 1/2 कप धी मोयन के लिये,
  •  तलने के लिये  तेल, 
  • 100ग्राम पीसा पालक 

विधि:


एक बाऊल मे  मैदा, सुजी, चावल का आटा डाले  ।इसमे नमक, चाट मसाला  , एक चुटकी बेकिंग  सोडा, पीसा पालक, सारी साम्रगी डाल कर अच्छी तरह मिलाले, अब 1/2 कप धी डाले अच्छी तरह मिलालें   अब हल्का  गर्म पानी  से आटा कडा गुधले, 10 मिनट ढक कर रखदें  ।आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ  बनालें  ,हर लोई की छोटीपुडी बेले  ,चाकु से बीच मे 1/2 ,1/2,से,मी  ,के लम्बे कट लगायें  ,किनारों  पर से जुडे रहना  चाहिए । किनारों  को समेटते हुवे करेले का शेप दें, किनारे दबादें ताकि खुले नहीं । सारे करेले बना लें । तेल गर्म करे  ,सारे  करेले  गुलाबी  होने  तक तललें । आप के क्रिस्पी करेले  तैयार है ।आप धनिये की चटनी, टमाटर सास केसाथ सर्व करे  । आप इन्हें  कई दिन डब्बे में  बदं  कर के रख सकते  है ।

BAINGAN BHARTA

बैगन का भर्ता  






सामग्री :
  • एक बडा बैगन ,
  • 2 बडे प्याज ,
  • 4 कलियां लहसुन ,
  • 2 टमाटर, 
  • 4 कालि मिर्च ,
  • 2लॊगं,
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर, 
  • नमक,लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार,
  • 2 टेबल स्पुन तेल, 
  • एक चुटकी हीगं, 
  • 2 टी स्पुन कस्तूरी मेथी ,
  • एक टी स्पुन गर्म मसाला,

विधि


सबसे पहले प्याज, टमाटर, लहसुन बारीक काट कर रखे, बैगन को गैस पर सेकले, जब बैगन सिक जाये  तब उसे थोडा ठंडा होने  दे, ठंडा  होने  पर उसके  छिल्के हटालें ,प्लेट मे रखलें, कढाई मे 2 टेबल स्पुन तेल डालें, तेल गर्म होने पर एक चुटकी हीगं डाले, कालीमिर्च, लोंग डाले  ,प्याज डाले ,जब गुलाबी होने लगे, तब लहसुन डालें, टमाटर डालें, थोडा भुने ,टमाटर गलने लगे तब, सारे मसालें डालें, कुछ देर ऒर भुने ,बैगन को चम्मच से मैश,
करलें, अब इसे मसालें  मे डालें, तब तक भुने जब तक वो तेल छोडनें लगे, अब इस मे कस्तूरी  मेथी डालें  ,दो मिनट ऒर पकालें । आप का बैगन का भर्ता तैयार है।   आप इसे पराठें या गर्म चपाती के साथ खायें ,ये बनाने मे आसान  खाने मे स्वदिष्ट हे