Thursday, 25 June 2015

bharwa karela

भरवां करेले


सामग्री:



  • 5/6 करेले
  • दो बडे प्याज
  • 6 कलियां लहसुन
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • 2 टी स्पुन अमचुर पाउडर
  • 2 टी स्पुन सॊफ
  • 2 टेबल स्पुन तेल 
  • एक चुटकी हींग


विधि:


सबसे पहले  करेलो को साफ धोलें, हल्का सा छिललें छल्के फॆंके नहीं । नमक हल्दी लगा कर 10 मिनट रखदें ।
कढाई मे एक टेबल स्पुन तेल डाले ।प्याज बारीक काटले हल्के गुलाबी  होने तक भुनें ।गॆस बंद करदें ।करेलों को अच्छी तरह धोलें, दबा कर सारा पानी निकालदें ।प्याज मे नमक,लाल मिर्च पाउडर, अमचुर पाउडर, धनियाँ पाउडर ,सब मसालें डाल कर अच्छी तरह मिलालें । करेलों को लम्बाई मे चीरा लगायें  मसाला भरें ,धगे से लपेटें ताकि  मसाला बाहर नहीं निकलें ।कढाई मे तेल डालें  करलें डालें बचा मसाला डालदें । धीमी आंच पर करले गल जायें  तब तक पकने दें करेलें  गल जायें तब गॆस बंद करदें ।करेले तॆयार हें ।

masala chicken

 मसाला चिकन


सामग्री:



  • 500 ग्राम चिकन
  • 8 काली मिर्च
  • 6 लोंग
  • 2 दालचीनी 
  • 2 टी स्पुन शाही जीरा
  • थोडा जायफल
  • 2 तेज पत्ता
  • एक टेबल स्पुन कस्तूरी मेथी
  • दो प्याज 
  • 10 कलियां लहसुन
  • एक टुकडा अदरक
  • दो बडे टमाटर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • दो टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर
  • दो टी स्पुन धनियाँ पाउडर
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • दो टेबल स्पुन तेल
  • एक कप धनियाँ पत्ति


विधि:


चिकन साफ धोलें चाकु से थोडा गोंद लें ताकि मसाला अच्छी तरह अन्दर तक चला जाये ।सारा साबुत मसाला कालीमिर्च शाही जीरा सबको हल्का भुने मिक्सी  मे दरदरा पीस लें । प्याज ,लहसुन, अदरक, को बडा काटलें कढाई मे तेल डालें थोडा सा लालीपन आने तक भुनें , टमाटर को गॆस पर दो मिनट सेकें । टमाटर का छिल्का हटालें, प्याज टमाटर मिक्सी मे डालें पीसलें । कढाई मे तेल गर्म करें , दो टेबल स्पुन तेल डालना हे, तेल गर्म होने पर चिकन डालें  गुलाबी होने  तक भुनें ।  अब पीसा हुआ मसाला डालें, धीमी आंच पर ढकन लगा कर पकने दे । चिकन पक जायें  तेल छोडदे  तब जितनी ग्रेवी चाहिए उतना पानी डालें  । पानी उबालने लगे तब दो मिनट बाद गॆस बंद करदें । बाऊल मे पलटें, धनियाँ पत्ति डाल कर सर्व करे मसाला चिकन तॆयार हे ।  आप इसे चपाती  चावल के साथ सर्व कर सकते हें ।

Khandvi

खाण्डवी 











सामग्री:

  • 150 ग्राम बेसन
  • एक कप दही
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी
  • तडके के लिये
  • 1 टेबल स्पुन तेल 
  • 1 टी स्पुन सरसों
  • एक चुटकी हींग
  • दो साबुत लाल मिर्च
  • 1/2 कप हरा धनियाँ कटा हुआ


विधि:


एक बर्तन मे बेसन, दही, नमक, हल्दी, पानी डालें,  अच्छी तरह मिलालें । गैस पर कढाई रखें , बेसन का मिश्रण डालें  बराबर चम्मच से हिलाते रहे ताकि गाठें नही पडे,  तब तक हिलाते रहे जब तक वह जमने जेसा हो जाये ।
थाली उल्टी रखें , चिकनाई लगाएँ  ,चम्मच से मिश्रण थाली पर फैलादें । चाकु से लम्बी  लम्बी  एक एक ईच की पट्टियाँ काट लें । हर पट्टी को रोल करें पिलेट में रखें ।आप की खण्डवी तैयार हे ।

तडका :

कढाई मे एक टेबल स्पुन तेल डालें  , गर्म होने पर सरसों  ,हींग, साबुत लालमिर्च डालें  ,यह तडका खाण्डवी पर चारों तरफ डालें,  धनियाँ पत्ति डाल कर सर्व करें । कच्चा कसा हुआ नारियल. ओर तिल भी डाल सकतें हैं ।

Chole Masala Recipe


छोले मसाला






























































































सामग्री:


  • 150 ग्राम सफेद चना
  • 2 प्याज
  • 6 ,7, कलियां लहसुन
  • एक इंच अदरक
  • 2 ,3 , टमाटर
  • जीरा एक टी स्पुन
  • हींग 1/2 ,टी स्पुन
  • अनारदाना  1 टी स्पुन
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • हल्दी 1/2 , टी स्पुन
  • धनियाँ पाउडर 2 टी स्पुन
  • 4 कालिमिर्च ,4 लोंग,  1तेज पत्ता,  1बडी इलायची, 1 दाल चीनी ।
  • 1/2 कप हरा धनियाँ पत्ति कटी हुई


विधि:


छोले बनाना हो तब 4 धन्टे पहले भिगों दें । छोलों को साफ पानी से धोलें । कुकर मे छोले डालें ,पानी डालें,  20 ,25 मिनट उबालें । ठांडा होने पर कुकर से निकाललें । प्याज, लहसुन,  अदरक मिक्सी मे डालें पीसलें पेस्ट टमाटर भी मिक्सी मे पीस लें ।  कुकर मे दो टेबल स्पुन तेल डालें, कालीमिर्च, लोंग , तेज पत्ता, दाल चीनी डालें  , तडतडाने पर पीसा हुआ मसाला डालें,  नमक , मिर्च, हल्दी, धनियाँ पाउडर डालें, कुछ देर भुने , पीसा टमाटर डालें तेल छोडने तक भुने । अनारदाना डाले 2 मिनट ओर भुनें , छोले डाले जितनी  ग्रेवी चाहिए उतना पानी डालें, कुकर बंद करदें  ,10 ,15 मिनट पकायें  ।आप के छोले तैयार हैं । कुकर ठंडा होने पर छोले बाऊल मे निकाललें, हरे धनियाँ की पत्ति चरों तरफ छोले पर डालें  । छोले तैयार हैं । आप इन्हें भटुरे  ,पराठें, पुडी,  चपाती  के साथ खायें  । चांवल के साथ भी खा सकते हैं । स्वादिष्ट ,पॊष्टिक छोले तैयार हैं ।

mote papad ki sabji

मोटे पापड की सब्जी  








सामग्री :



  • 250 ग्राम मोटे पापड़
  • 2 बडे प्याज
  • 6 ,7 कलियां लहसुन की
  • एक ईच अदरक का टुकडा
  • 2 टमाटर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • 2 टी स्पुन धनियाँ पाउडर
  • 4 कालीमिर्च, 4 लोंग,
  • 1 तेज पत्ता
  • एक बडी इलायची
  • 1/2 बारीक कटा हरा धनियाँ
  • 2 टेबल स्पुन तेल


विधि:


बजार मे सब्जी बनाने वाले मोटे पापड़ मिलते है  । सर्वप्रथम पापड के छोटे छोटे टुकड़े करलें । प्याज, लहसुन, अदरक को मिक्सी मे पीस कर पेस्ट तैयार करलें , टमाटर का भी पेस्ट बनालें ।  कढाई मे दो टेबल स्पुन तेल डालें, तेल गर्म होने पर काली मिर्च,  लोंग, तेज पत्ता, बडी इलायची थोडा सा पीस लें तेल गर्म होने पर यह साबुत मसाला डालें,  तडतडाने पर प्याज लहसुन का पेस्ट डालें, थोडा भुने गुलाबी होने पर नमक , मिर्च, हल्दी, धनियाँ पाउडर डालें, पीसा टमाटर डालें कुछ देर भुने , पापड़ डालें कुछ देर ओर भुने तेल छोडने पर 1/2 गिलास पानी डालें, उबाल आने पर कुकर को सीटी लगादें  ।15 ,20 ,मिनट पकने दे पापड अच्छी तरह गल जायेगे, ठडां हेने पर कुकर खोलें । आपके पापड अच्छी तरह गल गये हैं । आप की सब्जी तैयार हे । बाऊल मे सब्जी डालें,  कटे हरे धनियाँ की पत्ति डालें ।

नोट:

ये सब्जी  राजस्थान की स्पेशल सब्जी है । मोटे पापड राजस्थान मे मिलते हैं । राजस्थान मे मोटे पापड बना कर लडकी की शादी मे दिये जाते हैं ।

Fish Fry

फिश फ्राई 

  सामग्री:

  • 1/2 kg फिश
  • एक टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • एक टी स्पुन अमचुर पाउडर
  • एक टी स्पुन गर्म मसाला
  • एक टी स्पुन राई
  • दो टी स्पुन क्रोर्नल्फोर 
  • स्वाद अनुसार नमक
  • एक टी स्पुन चाट मसाला


विधि:


फिश को अच्छी तरह साफ धोलें ।एक बाऊल मे सारे मसालें डालें । मसालों को अच्छी तरह मिलालें ।  फिश को मसालें में डालें अच्छी तरह मिलालें ।  15/20. मिनट ढकन लगा कर रखें । फ्राई पेन मे दो टी स्पुन तेल डालें गर्म होने पर चार से पांच पीस फिश डालें । ढकन लगादें, थोडी देर बाद ढकन हटाऎ फिश पलटे ढकन लगादें । थोडी देर बाद ढकन हटा कर क्रीस्पी होने तक बनने दे । प्लेट मे निकालें धनियाँ पत्ति बारीक काटें फिश पर डाल कर सर्व करे । आप चाहें तो धनियें की चटनी  के साथ सर्व करें । बिना चटनी  के भी ये क्रिस्पी फिश अच्छी लगेगी ।

Aloo Ke Paranthe

आलू के पराठें 





























सामग्री:


  • 250 ग्राम आटा 
  • 6 बडे आलू 
  • एक बडा प्याज
  • छोटा टुकडा अदरक
  • दो टी स्पुन सॊफ
  • एक टी स्पुन जीरा
  • दो चुटकी हींग
  • दो टी स्पुन अचार का मसाला तेल
  • 1/2 कप हरा धनियाँ बारीक कटा हुआ
  • एक टी स्पुन अजवायन
  • नमक स्वाद अनुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • एक टी स्पुन अमचुर पाउडर
  • तेल


विधि:


रोटी की तरह नरम आटा लगालें ।आलू उबालें ठडां होने पर छिललें । आलूको मॆश करले ।कढाई मे एक टेबल स्पुन तेल डालें, गर्म होने पर सॊफ, जीरा डालें, गुलाबी होने पर हीगं डाले आलू डालें  सारे मसालें डालें अच्छी तरह मिलालें  ।आटे से पेडा बनायें थोडासा बेले तेल लगायें ऒर आलू का मसाला रखें वापस पेडा बनाये रोटी जितना  बडा बेलें । तवा गर्म होने पर पराठां रखे  तेल लगा कर दोनो तरफ से हल्का  दबा कर गुलाबी  गुलाबी  सेकें । खस्ता पराठां तॆयार हॆ, इस तरह सारे पराठें सेक लें । लाजवाब खस्ता आलू के पराठें तॆयार हें ।आप इन्हें  अचार धनिये  की चटनी, दही किसी से भी खा सकते हॆ ।