Thursday, 25 June 2015

rajasthani kadhi

राजस्थानी कढ़ी


































सामग्री:


  • 2 कप खट्टा दही
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 टी स्पुन सरसों
  • 1/2 टी स्पुन मेथी दाना
  • चुटकी हींग
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 टेबल स्पुन कस्तूरी मेथी
  • 1/2 कप हरा धनियाँ बारीक कटा हुआ
  • तडके के लिये
  • 1 टेबल स्पुन तेल
  • 1 टी स्पुन सरसों  
  • दो चुटकी हींग
  • दो साबुत लाल मिर्च
  • 6/7 लहसुन की कलियां

पकोडे के लिये :

  • 1/2 कप बेसन
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तलने  के लिये  तेल


विधि:


दही मे बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मिलालें । 3 गिलास पानी डालें  ,पतिले को गॆस पर रख एक टेबल स्पुन तेल डालें । एक टी स्पुन सरसों, चुटकी हींग डालें  ,बेसन का घोल डालें  ,बराबर चलाते रहे ताकि गाठें नहीं पडें । उबाल आने पर छोड दें । कम से कम 30 मिनट पकने दें । जब कढ़ी मे मलाई जेसी परत आने लगे तो आप की कढ़ी पक गई हॆ । आप गॆस से उतार कर नीचे रख दें । पकोडे की सामग्री पानी मिला कर गाढा घोल तॆयार करें ।गर्म तेल मे पकोडे तललें । इन्हें कढ़ी मे डालें । कढ़ी मे तडका लगाने के लिये तेल गर्म करें ।इसमे राई ,हींग, लहसुन बारीक कटा, साबुत लाल मिर्च ,एक टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर डालें  ,ऒर इसे कढ़ी मे डाले । हरा धनियाँ  बारीक काट कर कढ़ी मे डालें  । आपकी कढ़ी तॆयार हॆ, आप इसे चावल, चपाती के साथ सर्व कर सकते हॆ ।

Khaman dhokla


खमण ढोकला

























सामग्री:



  • 150 ग्राम बेसन 
  • बेकिंग पाउडर एक टी स्पुन 
  • बेकिंग सोडा 1/4 टी स्पुन 
  • 1 टी स्पुन नमक
  • एक निबु का रस
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पुन हरिमिर्च का पेस्ट


विधि:


एक बाऊल मे बेसन डालें, हल्दी पाउडर डालें,  नमक डालें, हरिमिर्च का पेस्ट डालें । पानी डाल कर घोल तॆयार करें, ज्यादा पतला भी नही हो, गाढा  भी नहीं हो ।गॆस पर बडे पतीले मे पानी रखे  ,इडली बनाने का बर्तन हो तो उसमें पानी रखे । बेसन के मिश्रण मे 1/4 टी स्पुन बेकिंग सोडा, 1 टी स्पुन बेकिंग पाउडर डालें । जिस बर्तन मे बनाना है उसमें चारों तरफ तेल लगालें ।मिश्रण को अच्छी तरह मिलालें, चिकनाई लगे बर्तन मे डालें  ।पानी गर्म हो गया हॆ बर्तन पानी मे रखदें । ढकन लगा कर 2o,  25 मिनट तक पकने दें, चाकु डाल कर देखें पका या नहीं । 25 मिनट मे पक कर तॆयार हो जाता है ।बाहर निकाल कर ठडां हेनें दे । गर्म मे निकालेंगे तो टुट जायेगा ।ठडां होने पर चाकु से चारों तरफ बर्तन मे डालें । बर्तन पर पिलेट रखें बर्तन उल्टा करें हल्का सा थप थप करे मिश्रण बाहर आजायेगा । आप का खमण तॆयार है। चाकु से काटलें  । तडका लगाने के लिये  कढाई मे एक टेबल स्पुन तेल डालें, तेल गर्म होने पर दो टेबल स्पुन सरसों डालें,6 ,7 करीपत्ता डालें, 2 साबुत लाल मिर्च डालें, एक चुटकी हींग डालें दो कप पानी  डालें, एक टी स्पुन चीनी डालें, एक नीबु का रस डालें, । 3/4 लम्बी पतली हरीमिर्च डालें, ।पानी अच्छा उबाल आने पर खमन पर  सब तरफ डालें, धनियाँ पत्ति डाल कर सर्व करें ।

नोट:

आप चाहे तो मिश्रण मे 1/2 कप दही डाल कर 1/2 धन्टे रखदें, स्पजं ओर अच्छा आजायेगा ।

Monday, 8 June 2015

dahi ki arbi

                                           दही की अरबी  



सामग्री:


  • 1/2 kg अरबी  ,
  • 1कप दही  ,
  • नमक ,लालमिर्च पाउडर स्वाद अनुसार,
  • 1 टीस्पुन जीरा ,
  • 1 टी स्पुन धनियाँ पाउडर ,
  • 1 टी स्पुन गर्म मसाला  ,
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर ,
  • 2 टेबल स्पुन तेल.


विधि:

सर्वप्रथम अरबी को उबाल ले, ठडां होने  पर हाथ. से थोडा दबाले । दही को चम्मच से फेटे ,कढाई मे एक चम्मच तेल डाले, अरबी  गुलाबी  होने  तक तलले  । 1 एक टेबल स्पुन तेल ऒर डालें, जीरा डाले  चटकने पर दही डालें  ,
नमक लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनियाँ पाउडर सब मसाले  डाल कर अच्छी तरह मिलालें । अब इसमें अरबी डालें  अच्छी तरह मिलालें  ,5 मिनट मसाले के साथ पकने दें । बाऊल मे निकाल कर हरा  धनियाँ डालें  ।दही की अरबी तैयार है । गर्म पराठे के साथ सर्व करे, खाने मे स्वादिष्ट बनाने  मे आसान है  ।

chinese fried rice manchurian sabji

                      चाईनीज फ्राई राईस , मैन्चुरीयन सब्जी  


                                              फ्राई राईस



 सामग्री:

  • 250 ग्राम चावल, 
  • शेजवान सोस, 
  • फ्राई राईस मसाला, 
  • 6 कलियां लहसुन, .
  • एक बडा प्याज, 
  • 6 बिन्स ,
  • 2 हरी मिर्च, 
  • 2 ईच टुकड़ा पनीर, 
  • 2 टेबल स्पुन तेल, 
  • 25 ग्राम हरे पत्ते वाले प्याज. 
  • नमक, काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार, 
  • 2 टेबल स्पुन तेल,

विधि:


चावलों को उबालें  ,छलनी मे डाले पानी निकल जायें । कढाई मे दो चम्मच तेल डालें, बारीक कटा प्याज ,लहसुन डालें, गुलाबी होने तक भुने ,सारी  साम्रगी मसाले, बीन्स ,हरीमिर्च सब डालें, कुछ देर भुने, सब्जियां गलने तक पकाना  है ।गाजर पनीर भी आप छोटा छोटा कट कर डाल सकते है । शेजवान सॊस, फ्राई राईस मसाला डालें, अच्छी तरह मिलालें, हरे पत्ते के प्याज बारिक काटे, राईस बाऊल मे डालें, हरे पत्ते के प्याज से सजा कर सर्व करे । फ्राई चाईनीस राईस तैयार है । 


                                       मैन्चुरीयन सब्जी 


 सामग्री:

  • लाल,पीली, 
  • हरी शिमला मिर्च, 
  • 1/4 तीनो मिर्च लेनी है,
  • 4 पीस मशरुम, .
  • 6 बिन्स ,
  • 10 ग्राम कोर्न,
  • 6 कलियां लहसुन ,
  • एक बडा,प्याज, 
  • 2 ईच पनीर का टुकडा, 
  • 10 ग्राम पत्ता गोभी,
  • 25 ग्राम कोर्न, 
  • मेन्चुरीयन मसाला । आप चाहे तो इसमें  चिकन,अंडा  प्रोन , भी डाल सकते  है ।

विधि:


कढाई मे 2टी स्पुन तेल डाले,सारी सब्जियों को एक-एक ईच के टुकडों मे काटे । थोडा प्याज. लहसुन बारीक काटें, तेल गर्म होने पर लहसुन, प्याज डालें गुलाबी होने तक भुने ,सारी सब्जियां डालें, कुछ देर फ्राई करें ,मैन्चुरीयन मसाला डालें, स्वाद अनुसार नमक डालें  ,सब्जियां गलने तक पकायें ।सब्जि को बाऊल मे डालें  गर्म सब्जी  चावल के साथ सर्व करे ।चावल मे ये मैन्चुरीयन सब्जी मिलाकर खाई जाती   है।

Til ke Papad

                                        तिल के पापड़ 














सामग्री:


  •  100 ग्राम तिल
  •  50 ग्राम चीनी
  • 6पिस्ते  ,
  • 6बिदाम ,


विधि:


सर्व प्रथम तिल साफ करलें ,पिस्ते, बिदाम ,दोनों की पतली पतली लम्बी  लम्बी कतरनें जेसे काट लें । फाईपेन मे दो टी स्पुन चीनी डालें, गॆस पर रखे  ,चम्मच से बराबर चलाती रहें, जब चीनी गल जाये तब उसमें तिल डालें गॆस बंद करदे, जल्दी जल्दी चलाये ताकी चीनी तिल एक होजायें मिश्रण के दो हिस्से  करे एक हिस्सा चकले पर रखें हाथ से थोडा दवायें, पिस्ता बादाम कि थोडी कतरनें डालें जल्दी  जल्दी रोटी की तरह बेलें ।आप का तिल का पापड़ तॆयार हॆ । इस तरह आप सारें तिल के पापड़ बनालें ।यह बनाने मे बहुत आसान हॆ ।

नोट: 

यह गर्म गर्म ही बेलनें पडेगें, ठडा होने पर पापड नहीं  बिलेगें ।

kacche aam ka meetha achar

                               कच्चे आम का मीठा अचार



सामग्री : 


  • 2 बडे कच्चे आम ,
  • एक टेबल स्पुन सॊफ,
  • दो टी स्पुन कलोंजी, 
  • दो टी स्पुन राई, 
  • एक टी स्पुन मेथीदाना, 
  • 150 ग्राम गुड,नमक,
  • लाला मिर्च पाउडर,
  • स्वाद के अनुसार,
  •  1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर, 
  • तेल 100ग्राम ,


विधि:


कच्चे आम को अच्छी तरह धोले ,साफ कपड़े  से पॊछ ले, पीलर से छिल्का हटा लें, एक एक ईच के टुकडे काट लें, कढाई मे तेल डाले, तेल गर्म होने पर हींग डाले, सॊफ कलोंजी, राई डाले सब चटकने लगें ,तब मेथीदाना डालें, तुरंत,कच्चे आम डालें, कुछ देर पकने दें, जब आम गलने लगे तब सारे मसालें डालें, 5 मिनट पकने  दें, गुड को बारीक तोडलें, आम मे डालें, गुड गलनें तक पकने दें, अब बाऊल मे पलटलें, कच्चे  आमका  मिठ्ठा अचार तैयार है । आप इसे पराठें के साथ खायें ,यह बहुत स्वादिष्ट लगता है ।

Besan Ke Ladoo

                                            बेसन के लड्डू  









































































































सामग्री:


  • 2 कप बेसन
  • 1/3 कप देसी घी
  • 1/3 कप बुरा
  • 6 काजू
  • 6 बिदाम


कढाई मे बेसन धी डाल कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भुने । बराबर चम्मच से चलाते रहें ताकि जले  नहीं।बेसन सिक जाये तब ।गॆस से निचे रखे  ठंडा होने पर चीनी का बुरा डालें, काजु, बिदाम, बारीक काट कर डालें ।अच्छी तरह मिलालें  अब इसके लड्डू बनालें । आप के बेसन के लड्डू तैयार हॆ ।