Monday, 8 June 2015

Stuffed Simla Mirch

                                     भरवां शिमला मिर्च









































































सामग्री:


  • 2 उबले मॆश कियें आलु
  • 1 टेबल स्पुन मटर उबले हुवे
  • 2 बडे चम्मच कटे बारीक प्याज
  • 3 बडे चम्मच कसाहुआ पनीर
  • 1 टी स्पुन लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पुन अदरक का पेस्ट 
  • 1 टी स्पुन गर्म मसाला
  • नमक, कालीमिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार 
  • 4 शिमला मिर्च छोटे आकार की,
  • .1 टी स्पुन जीरा, 
  • एक चुटकी हींग 


विधि:


उबले मसले आलू  ,मटर, पनीर ,प्याज, लहसुन, अदरक का पेस्ट, एक नान स्टीक पॆन मे तेल गर्म करे, जीरा, हींग डाले सारी सामग्री डालें । नमक, मिर्च पाउडर ,गर्म मसाला, डाले अच्छी तरह मिक्स करलें । 5 मिनट पकने दें । शिमला मिर्च को उपर से काटें, सारा मसाला सब शिमला मिर्च मेभरे । ध्यान रहे शिमला मिर्च के बीज सारे निकालदें । नान स्टीक पॆन एक टी स्पुन. तेल डाले शिमला मिर्च डालें, बचा हुआ सारा मसाला डालें  । ढकन लगा कर 5/7 मिनट पकायें, मिर्च गल जायेगी । बाऊल मे पलट कर कटी धनियाँ 

Missi Roti

                                           मिस्सी रोटी 


सामग्री:


  • एक कप गेहूँ  का आटा 
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 टी स्पुन जीरा
  •  आधा टी स्पुन अजवायन
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वाद अनुसार
  • धी या तेल

विधि:



एक बाऊल मे दोनों आटा डालें, नमक अजवायन ,जीरा हींग, सारी सामग्री डाले, रोटी के जॆसा आटा लगालें, लोइयाँ बनालें । रोटी  बेले तवे पर रखे  , दोनो तरफ से सुनहरी  होने  तक सेकें । रोटी  पर धी लगायें  गर्मा गर्म परोसे  आप इसे किसी  भी सब्जी  चटनी  के साथ. खाये अच्छी लगेगी।  आप की मिस्सि रोटी  तेयार हे  ।बनाने मे आसान खाने मे स्वदिष्ट ।

Aloo kuttu ka paratha

                                   आलु कुट्टु के आटे के पराठें





सामग्री:



  • 100 ग्राम कुट्टु का आटा 
  • 2 आलु 
  • 1 हरिमिर्च बारिक कटी हुई
  • 1/2 कप धनियाँ पत्ति बारीक कटी हुई
  • नमक
  • कालीमिर्च पाउडर 
  • तेल दो टेबल स्पुन 

विधि:



सर्व प्रथम आलू  उबाल कर मॆश करलें ।एक एक बाऊल मे आटा डालें, हरीमिर्च, हराधनियां, नमक, कालीमिर्च पाउडर  आलू  डालें, सब अच्छी तरह मिलायें, रोटी के आटा जेसा आटा लग जाय । आटा कढा लगे तो पानी लगा कर मुलायम करलें आटे के पेडे बनाए थोडा सा बेले तेल लगायें  फोल्ड करे फिर बेलें । पराठें जेसा बेलें, दोनो तरफ तेल लगा कर गुलाबी  सेकें । आप के लाजवाब पराठें तॆयार हे । आप इन्हें  आलु की सब्जी  ,धनियाँ  की चटनी  के साथ. खासकते हॆ ।

Mixed Vegetable Sabji

                                  मिक्सड वेजिटेबल सब्जी           



व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने मे जितना रोल बनाने  बाले हाथों का होता हॆ उतना ही उसमें प्रयोग होने वाले मसालों का भी होता हॆ । मसाले यदि आप ने सही  नाप के डालें हॆ तो आपकी बनाई रेसेपी अच्छी बनेगी ।
आप जब भी कोई व्यंजन बनाये  हमेशा  नाप से मसालें डालें, अन्दाज से नहीं ।

    

सामग्री:


  • 25 ग्राम पनीर
  • 50 ग्राम फुल गोभी
  • 1/2 लाल शिमला मिर्च
  • 1/2 पीली शिमला मिर्च
  • 1/2 हरी शिमला मिर्च
  • 25 ग्राम मटर
  • 1 गाजर
  • 1 इंच अदरक का पेस्ट
  • 8 लहसुन कलि का पेस्ट
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 4 टमाटर का पेस्ट
  • 1/2 कप नारियल का दूध
  • नमक स्वाद अनुसार.
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • गर्म मसाला 1 टी स्पुन
  • हराधनियां 1/2 कप बारीक कटा हुआ 
  • 2 टेबल स्पुन तेल

 विधि:


कढाई मे दो टेबल स्पुन तेल डालें, बारीक कटा प्याज डालें  गुलाबी होने तक भुने प्याज मे लहसुन ,अदरक का पेस्ट डालें  कुछ देर भुने ।अब टमाटर का पेस्ट डालें, नमक, मिर्च, हल्दी  पाउडर, डाले तेल छोडने तक भुने ,मटर, गोभी, डालें  कुछ देर भुने । तीनो शिमला मिर्च एक एक इंच मे काटे  इसे भी मसालों मे डालें, दो मिनट बाद पनीर डालें । दो मिनट ऒर पकने  दें । गॆस बन्द करदें नारियल का दुध डाले अच्छी तरह मिलालें  । सब्जी तॆयार हॆ ।धनियां पत्ति  डाल कर सर्व करें ।

Gobhi paneer ki bhurji

                                    गोभी पनीर की भुर्जी

 सामग्री:


  • एक गोभी मध्यम आकार की,
  • 200 ग्राम पनीर, 
  • 1 शिमला मिर्च, 
  • 6 कलियां लहसुन,
  • एक बडा प्याज, 
  • 2 हरीमिर्च ,
  • एक टी स्पुन जीरा, 
  • एक टी स्पुन गर्म मसाला, 
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर,
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार, 
  • 1 टी स्पुन जीरा, 
  • दो हरीमिर्च, 
  • 2 टेबल स्पुन चीज ,
  • 2 टेबल स्पुन हरा धनियाँ, 
  • 2 टेबल स्पुन तेल


विधि:


कढाई मे तेल गर्म करें  ,प्याज, लहसुन,का पेस्ट डालें, गोभी डालें  कुछ गलने  तक पकयें । शिमला मिर्च ,हरा धनियाँ  बारीक काटे, पनीर मैश करें,  चीज कसलें । सारी समग्री गोभी मे डालें ,अच्छी तरह मिलालें, 5 मिनट ओर पकालें  । बाऊल मे डालें  धनियें से सजा कर सर्व करे,

Thursday, 4 June 2015

PALAK KI PURI

                                      पालक की पुडी 


 सामग्री:

  • 2कप आट गेहूं का,
  • 1/2 कप पीसा हुआ पालक,
  • दो टेबल स्पुन दही ,
  • 2 हरी मिर्च, 
  • एक टी स्पुन लहसुन पेस्ट, 
  • एक टी स्पुन अदरक पेस्ट,
  • नमक, गर्म मसाला  ,
  • लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार 
  • तेल तलने के लिये 

विधि:


सर्व प्रथम पालक साफ करके  धोले, मिक्सी मे पीसले । एक बाऊल मे आटा डाले, नमक गर्म मसाला,  लाल मिर्च पाउडर डालें अच्छी तरह मिलाले, एक टेबल स्पुन तेल डालें  मोयन के लिये  अच्छी तरह मिलालें । आटे मे पालक का पेस्ट. ,लहसुन, अदरक का पेस्ट ,मिर्च का पेस्ट डालें, सारी सामग्री आटे मे अच्छी तरह मिक्स करलें ,दही डालें अच्छी तरह मिलालें, पुडी के आटा जेसा आटा लगालें, ज्यादा  कडा लगे तो पानी डाल कर पुडी जेसा आटा लगालें, । तेल गर्म करें  ,आटे के छोटे छोटे पेडे बनाले  ।पुडीयां बदलें, गर्म तेल मे पुडियां तललें ।आप की पालक की स्वादिष्ट पुडियां तॆयार हे । आप धनियाँ की चटनी, दही के साथ, अचार के साथ ये पुडी खाईये बहुत. अच्छी लगेगीं ।

DANA METHI BESAN KE GATTE KI SABJI



                           दाना मेथी बेसन के गट्टे की सब्जी    















सामग्री :



  • दाना मेथी 50 ग्राम
  • एक कप बेसन
  • 10 कलियां लहसुन
  • दो हरी मिर्च,
  • 1/2 कप बारीक कटा हरा धनियाँ
  • 1टी स्पुन जीरा  ,
  • एक चुटकी हींग,
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार ,
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर 
  • 2  टीस्पुन अमचुर पाउडर ।

विधि:


सर्व प्रथम मेथी दाना पानी मे उबालने रखें ,दाना गल जाये तब तक उबालना हे । दाना हाथ मे लेकर देखें गल गया क्या ।अब छलनी मे पलट दे ताकि सारा पानी निकल जाये । एक बाऊल मे बेसन डालें, नमक मिर्च स्वाद केअनुसार डालें, दो टेबल स्पुन दही डालें,  सारी सामग्री को हाथ से आटे की तरह गुधं ले अटा गिला न हो सखत हो पतीले मे एक गिलास पानी उबालें, बेसन के गोल लम्बे 2इच के बनाकर पानी मे उबालें, इस पर ब्बल आने लगे तब गॆस बन्द कर दे गट्टे तॆयार हॆ  ।अब पानी मे से निकालें । अब इसके गोल गोल दो सेंटीमीटर. के टुकड़े काट कर रखलें । कढाई मे दो टी स्पुन. तेल डालें, जीरा हीगं डालें  ,लहसुन बारीक कट करके डालें, सारे मसालें डालदें,  बेसन के गट्टे डालें तेल छोडने तक पकायें, अब मेथी दाना जो उबालकर रखा हॆ डालें, तेल छोडने तक पकायें । अब अमचुर पाउडर डालें  दो मिनट ऒर पकाकर गॆस बंद कर दे । बाऊल मे निकालें हरे धनियाँ से डाल कर सर्व करे । आप की दाना मेथी की सब्जी  तॆयार हे ।