Wednesday, 22 July 2015

Appam

आपम्म 









सामग्री

  • 2 गिलास चावल
  • एक कप नारियल
  • एक कप पका हुआ चावल
  • नारियल का पानी
  • नमक स्वाद अनुसार


विधि


सर्व प्रथम चावलों को साफ पानी से अच्छी तरह धोलें ,एक घन्टा भिगने दें । नारियल को तोड कर उसका पानी निकाललें  , नारियल को  बारीक काटलें ।  जब चावल अच्छी तरह भिग जायें  तब नारियल मिलाकर मिक्सी मे पीसलें, इडली के मिश्रण जैसा पीसलें नमक मिलाकर ढकन लगा कर 4/5 धन्टे रखें ताकि खमीर उठ जा जितना अच्छा खमीर उठेगा अपम्म उतना ही अच्छा बनेगा । अपम्म बनाने का बर्तन बजार मे मिलता है । बर्तन को गैस पर रखें जब वह गर्म हो जाय तब थोडा तेल बर्तन मे चारों तरफ लगालें ,टेबल स्पुन मिश्रण गर्म बर्तन मे डालें बीच मे इडली जैसा बनेगा बर्तन को पकड कर चारों तरफ हिलायें मिश्रण चारों तरफ पतला रहेगा बीच मे इडली जैसा रहेगा  ,इसे एक ही तरफ से सेकना है जब हल्का गुलाबी सिक जाये तब बाहर निकाललें । इस तरह सारे आपम्म बनालें  । आप के आपम्म तैयार हैं ।

आप इसे चिकन या फिश मसालें के साथ खायें यह बहुत स्वादिष्ट लगेगें ।

नोट

आप इसे अण्डे  की सब्जी या ओर कोई ग्रेवी की सब्जी के साथ खा सकते है ।  मिश्रण गाडा हो जाये तो पानी डाल कर इडलीके जेसा घोल करें  ,अप के आपम्म बहुत अच्छे बनेगें ।इसमे घी तेल बिल्कुल नहीं लगता है ।

Suji ke Mast Ande

सुजी के मस्त अण्डे










सामग्री

  • दो कप सुजी
  • एक कप दही
  • एक गाजर
  • एक प्याज
  • एक टमाटर
  • दो बीन्स
  • एक टुकडा अदरक
  • दो हरिमिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार
  • कलीमिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • 1/2 धनियाँ पत्ति
  • बनाने  का बर्तन


विधि


सर्व प्रथम सारी  सब्जियों को साफ धोकर बारीक बारीक काटलें । एक बाऊल मे सुजी सारी कटी 
सब्जियां, नमक, कालीमिर्च पाउडर ,दही सब डाल कर अच्छी तरह मिलाकर ढकन लगा कर रखदें ,10, 
12 , मिनट के लिये  । इसका बनाने का बर्तन बजार मे मिल जाता हे   ।  गैस पर बर्तन रखें,  मिश्रण मे एक टी स्पुन बेकिगं पाउडर डालें  ,एक एक चम्मच साचों मे मिश्रण डालें  , ढक्कन लगादें  ,कुछ देर बाद देखें सिक गया हो तो पलट दें  ,सिंक जाने पर बाऊल मे निकाल लें। दोनो तरफ से अच्छा सिक जाना चहिये । इस तरह सारे बनालें  । आप के सुजी  के मस्त अण्डे तैयार है  ।  आप नारियल की चटनी  , धनिये की चटनी  , टमाटर सास 
के साथ खायें  । बनाने  मे आसान है  , खाने मे लाजवाब है सब को यह बहुत पसन्द आयेंगें ।


नोट

आप इसे इडली के मिश्रण से भी बना सकतें है ।धी तेल इसमें  भी बिल्कुल नहीं  लगता है ।

Tuesday, 21 July 2015

Khaman dhokla

Khaman dhokla 


सामग्री

  • 150 ग्राम बेसन 
  • बेकिंग पाउडर एक टी स्पु
  • बेकिंग सोडा 1/4 टी स्पुन 
  • 1टी स्पुन नमक
  • एक निबु का रस
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पुन हरिमिर्च का पेस्ट

विधि

एक बाऊल मे बेसन डालें, हल्दी पाउडर डालें,  नमक डालें, हरिमिर्च का पेस्ट डालें ।  पानी डाल कर घोल तॆयार करें, ज्यादा पतला भी नही हो, गाढा  भी नहीं हो ।  गॆस पर बडे पतीले मे पानी रखे  ,इडली बनाने का बर्तन हो तो उसमें पानी रखे ।  बेसन के मिश्रण मे 1/4 टी स्पुन बेकिंग सोडा, 1 टी स्पुन बेकिंग पाउडर डालें ।  जिस बर्तन मे बनाना है उसमें चारों तरफ तेल लगालें ।मिश्रण को अच्छी तरह मिलालें,  चिकनाई लगे बर्तन मे डालें  ।पानी गर्म हो गया हॆ बर्तन पानी मे रखदें ।  ढकन लगा कर 2o,  25 मिनट तक पकने दें, चाकु डाल कर देखें पका या नहीं ।  25 मिनट मे पक कर तॆयार हो जाता है ।बाहर निकाल कर ठडां हेनें दे ।  गर्म मे निकालेंगे तो टुट जायेगा ।ठडां होने पर चाकु से चारों तरफ बर्तन मे डालें ।  बर्तन पर पिलेट रखें बर्तन उल्टा करें हल्का सा थप थप करे मिश्रण बाहर आजायेगा ।  आप का खमण तॆयार है। चाकु से काटलें  ।  तडका लगाने के लिये  कढाई मे एक टेबल स्पुन तेल डालें, तेल गर्म होने पर दो टेबल स्पुन सरसों डालें,  6 ,7 करीपत्ता डालें, 2 साबुत लाल मिर्च डालें, एक चुटकी हींग डालें  दो कप पानी  डालें, एक टी स्पुन चीनी डालें, एक नीबु का रस डालें, ।
3/4 लम्बी पतली हरीमिर्च डालें, ।पानी अच्छा उबाल आने पर खमन पर 
सब तरफ डालें, धनियाँ पत्ति डाल कर सर्व करें ।


नोट
आप चाहे तो मिश्रण मे 1/2 कप दही डाल कर 1/2 धन्टे रखदें, स्पजं ओर अच्छा


आजायेगा ।

Thursday, 25 June 2015

basi roti ka churma

बासी रोटी का चुरमा



































































































सामग्री:

  • 2 ,3 रात की रोटी या दो दिन पुरानी रोटी
  • 1 टेबल स्पुन धी
  • 2 टेबल स्पुन चीनी
  • 4 बिदाम
  • 8 किशमिश
  • 2 छोटी इलायची

विधि:

सर्व प्रथम रात की रोटी हो या चार दिन पुरानी सुखी हुई रोटी हो मिक्सी मे तोड कर डालें ,पीस ले मिश्रण को छलनी से छान लें । कढाई मे धी डालें ,मिश्रण डाल कर गुलाबी सा सेकलें । मिश्रण ठडां होने पर चीनी मिलालें,  बिदाम बारीक काटें ,इलायची बारीक पीसलें, मिश्रण मे बिदाम , किशमिश , इलायची पाउडर , चीनी पीस कर डालनी है । सारी सामग्री मिश्रण मे अच्छी तरह मिलालें आप का चुरमा तैयार है  । बासी, बची रोटयों का सदुपयोग हो गया । आप का लाजवाब चुरमा तैयार है । खाने मे बहुत स्वादिष्ट है,  बनाने मे आसान है ।

नोट:

बासी रोटी  फेंके नहीं  , चुरमा बना सकते  है, दही मे डाल कर गाशे बना सकतें है । कई तरह से हम बासी रोटी  काम मे ले सकते  हैं ।

palak mushroom pulao

पालक मशरुम पुलाव


विधि :


  • 10/ 12 .मशरुम 
  • एक कप पीसा पालक
  • एक कप बासमती चांवल
  • 2 हरीमिर्च बारीक कटी हुई
  • एक तेज पत्ता
  • दो बडी इलायची
  • एक बडा प्याज 
  • 8 कलियां लहसुन
  • एक टेबल स्पुन तेल
  • एक टी स्पुन सॊफ
  • नमक, गर्म मसाला स्वाद अनुसार 


विधि:


मशरुम को गर्म पानी मे डाल कर कुछ देर रखें ।मशरुम के चार या दो टुकडे करलें, प्याज, हरिमिर्च बारीक काटलें, लहसुन भी छोटा काटलें, कुकर गॆस पर रखें तेल डालें  गर्म होने पर प्याज ,लहसुन अदरक डालें, सॊफ डालें, पालक, मशरुम डालें  ,कुछ देर भुने ,चावल, नमक, गर्म मसाला, कटी हरिमर्च डालें पानी डालें, पानी मे उबाल आने पर अच्छी तरह चम्मच से हिलाकर. कुकर बदं करदें ।एक सिटी आने पर गॆस बदं करदें ।पांच मिनट
कुकर गॆस पर रहने  दें ।ठडां होने पर कुकर खोले ।आपका मशरुम पालक पुलाव तॆयार हॆ ।हरे धनिये से सजा कर सर्व करे ।

bharwan mirch

भरवां मिर्च लम्बी मोटी









































सामग्री:


  • 8/10 हरि लम्बी  मोटी  मिर्च
  • एक टेबल स्पुन अदरक,प्याज, लहसुन का पेस्ट
  • एक टी स्पुन अमचुर पाउडर
  • एक टी स्पुन धनियाँ पाउडर
  • एक टी स्पुन गर्म मसाला  
  • एक टी स्पुन चाट मसाला
  • एक टी स्पुन जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • दो टेबल स्पुन तेल


विधि:


सर्व प्रथम मिर्च को साफ धोलें, बीच मे चिरा लगालें ।कढाई मे तेल डालें, जीरा, हींग, लहसुन प्याज अदरक का पेस्ट डालें दो मिनट भुने गॆस बंद करदें । अब सारे मसालें डालें  अच्छी तरह मिलालें ।मिर्च मे लम्बाई मे चीरा लगाया हे उसमें  मसाला भरें ।सारी मिर्च मे मसाला भर जाये तब एक टेबल स्पुन तेल कढाई मे गर्म करें  सारी मिर्च डालें  धीमी आंच पर मिर्च गलने तक पकायें । भरवां मिर्च तॆयार हे ।गर्म पराठें या चपाती  के साथ खायें ।

नोट:

आप 4/5 दिन फिज्र मे रख कर रोज खा सकतें हें ,यह खराब नहीं होगी ।खाने मे स्वादिष्ट बनाने मे आसान हॆ ।

mirch ke tipore

मिर्ची के टिपोरे
































































































सामग्री:


  • 200 ग्राम हरिमिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पुन धनियाँ पाउडर
  • 1 टी स्पुन सॊंफ 
  • 2 टी  स्पुन अमचुर पाउडर
  • 2 टेबल स्पुन तेल 
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 टी स्पुन जीरा
  • 1 चुटकी हींग

विधि:


मिर्च धोकर 1/2 इंच के टुकडे काटलें  । तेल गर्म करें जीरा, हींग, डालें  ,हल्दी पाउडर डालें , कटी हरिमिर्च डालें, सारे मसालें डालें, अच्छी तरह मिला कर 5 ,7 ,मिनट पकायें, जब मिर्च गल जाये पानी पुरा सुख जाये ,तेल दिखने लगे तब गॆस से उतार लें । मिर्च के टिपोरे तॆयार हॆ । फ्रिज मे रख कर एक हफ्ते तक आप ख सकते हॆं ।