Saturday, 18 April 2015

ALOO KI TIKKI

आलू की टिक्की








सामग्री :
  • 4बडे आलू  ,
  • नमक स्वाद अनुसार. ,
  • 1 टेबल स्पुन कार्नफ्लोर,
  • मुगदाल धुली हुई 1छोटी कटोरी  
  • दो टेबल स्पुन तेल

चटनी के लिये सामग्री:

  • इमली 1कटोरी ,
  • 1टेबल स्पुन पानी  ,
  • स्वाद अनुसार नमक
  • गुड, 
  • कालीमिर्च. पाउडर गर्ममसाला, 
  • भुना जीरा 
  • चुटकी हीग,

ईमली मे पानी डाल. कर 5 मिनट माइक्रोवेव करले बाहर निकाल कर हाथ से मैश करले  ,कढाई मे एक टी स्पुन तेल गर्म करले  चुटकी हीग डाले सारे  मसालें डाले  भुना जीरा डाले गुड गल जाय तब उतार ले चटनी तैयार है धनिये की चटनी 2 कप कटा धनियाँ ,एक हरिर्मिच, 4कलियां लहसुन. ,एक छोट प्याज 1/2 इच अदरक का पीस, स्वाद अनुसार नमक, लालमिर्च पाउडर , अमचुर पाउडर ,1टी स्पुन जीरा,  सारी सामग्री मिक्सर मे डाले
बारीक पीस ले चटनी तैयार है,बाऊल मे निकालले  । टापिग के लिये प्लेट. मे टिक्की रखे  ,दही डाले, इमली की चटनी  धनिये की चटनी डाल कर सर्व करे । आलू की टिक्की बनाने  मे आसान ,खाने मे स्वादिष्ट है ।

CRISPY SAMOSA

क्रिस्पी समोसे


सामग्री :

  • 2 कप मैदा,
  •  1/2 टी स्पुन नमक,
  •  एक चुटकी सोडा या बेकिंग पाउडर,
  • 2 टेबल स्पुन धी ,
  • थोडा हल्का  गर्म पानी  ,                                                                                                                                                                                                                                                                       

फिलिंग के लिये:

  • 2 उबले आलु ,
  • 1/2 कप उबले मटर,
  •  थोडा पनीर, 
  • 2 हरी मिर्च,
  • 2 बडे चम्मच हरा धनियाँ ,
  • एक टी स्पुन जीरा  ,
  • एक चुटकी हीगं, 
  • नमक,
  • लाल मिर्च पाउडर ,
  • अमचुर पाउडर ,
  • एक टेबल स्पुन तेल, 
  • तलने  के लिये  तेल


विधि : 

सबसे  पहले मैदा मे बेकिंग सोडा, नमक डाल कर अच्छी तरह मिलालें । अब धी डाले  अच्छी तरह मिलालें ,गुनगुना  पानी  से आटा लगाले, आटा थोडा कडा गुंधे ,ढक कर रख दे । एक बाऊल मे उबले आलु डाले थोडा मैश करले  ,मटर डाले, नमक,लालमिर्च पाउडर, अमचुर पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनियाँ ,सब मिलालें  ,कढाई मे एक टेबल स्पुन तेल डाले, जीरा हीगं डालें,  आलु का सारा मसाला डालें  5मिनट पकाले, बाऊल मे निकालले  । आटे के पेडे बनालें, पतली रोटी बेलें,चाकु से बीच से काटे दो भाग करलें । हर भाग को कोन का शेप दें, फिलिगं भरे ,पानी  का हाथ. लगा कर बंद करदे । सारे समोसे  इस तरह तैयार कर लें ।तेल गर्म करे हल्की  आचं पर गुलाबी  होने तक समोसे  तललें, सारे समोसे तलले  प्लेट मे निकालले ।आप  के समोसे  तैयार है ।
हरे धनिये की चटनी के साथ समोसे सर्व करें ।

KARELE KI SABJI

करेले  की सब्जी   



सामग्री :
  • 2बडे करेले  ,
  • 2 बडे प्याज ,
  • 2 टी स्पुन सॊफ, 
  • एक चुटकी हींग ,
  • स्वाद अनुसार नमक, लालमिर्च पाउडर,
  • 1टी स्पुन धनियाँ पाउडर
  • 1/2टी स्पुन हल्दी ,
  • 2 टी स्पुन अमचुर पाउडर, 
  • 2 टेबल स्पुन तेल ।

विधि:


सबसे पहले करेलो को छील ले, गोल गोल चिप्स के जैसे काटले नमक हल्दी  लगा कर 1/2 धंटा रख दे  ,प्याज बारीक काटले करेलो  को अच्छी तरह धोले , जाली मे रखे ताकि  सारा पानी निकल जाये  कढाई. मे दो टेबल स्पुन. तेल गर्म करे अब इसमें करेले डाल दे कुछ गुलाबी से होने  लगे  तब बाऊल. मे निकाले बचे तेल मे हीग सॊफ डाले, प्याज डाले प्याज दबने लगे तब करेले डाले, गुलाबी होने तक भुने ,अब सारे  मसाले डाले अच्छी तरह मिलालें, 5 मिनीट बाद दो टी स्पुन विनेगर डाले, अच्छी तरह मिलालें  गेस बंद कर दे आपके करेले तैयार है । बाऊल मे डालले कटी धनियाँ पत्ति से सजा  कर सर्व करे आपके लाजवाब करेले तैयार है ।खाने मे स्वादिष्ट. बनाने  मे आसान।

KAJU CUTLET

काजु कटलेट.  


सामग्री :   


  • 4 टी स्पुन मैदा
  • 100  ग्राम काजू 
  • आधा केजी आलू , 
  • 100 ग्राम मूंगफली, 
  • 1टीस्पुन जीरा, 
  • 1 टीस्पुन  अदरक ,
  • हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 टीस्पुन नीबु का रस ,
  • 3 टीस्पुन हरा धनियाँ ,
  • 100 ग्राम ब्रेड क्रेस्म, 
  • तलने के लिये तेल, 
  • नमक स्वाद अनुसार ।

विधि :


मैदे मे पानी मिलाकर घोल बनाले आलू उबाल कर मैश. करले  ,काजु ,मुगफली दरदरा पीस ले, अदरक, हरीमिर्च का पेस्ट बना ले । बडे बाऊल मे आलु ,काजु सारी सामग्री  मिलालें ,हराधनिया भी डालले नमक स्वाद अनुसार. डाले अच्छी तरह मिलालें  ओवल शेप मे कटलेट बनाले, तेल गरम करले  ,धीमी आचं रखे  ,कटलेट मैदा  के धोल मे डाले ब्रेड क्रम. मे लपेटे  तेल मे तलले  ।कटलेट. तैयार. है ,चटनी के साथ. सर्व करें ।

ARBAI LEAF PAKODA

अरबी के पतों के पकोडे  ,


सामग्री:


  • 4अरबी के पते ,
  • एक कप बेसन, 
  • एक टी स्पुन चावल का आटा,
  • नमक, 
  • लालमिर्च पाउडर,
  • चाट मसाला, 
  • स्वाद अनुसार, 
  • एक चुटकी हींग, 
  • एक टी स्पुन जीरा, 
  • बारीक कटा हरा धनियां,
  • हरी मिर्च बारिक कटी, 
  • अदरक, लहसुन का पेस्ट,
  • 2टेबल स्पुन तेल, 
  • एक टी स्पुन राई,

विधि

अरबी के पते, तेल छोड दे, बेसन मे सारी  सामग्री मिलालें  ,पानी डालें ,गाढा घोल तैयार करें, घोल को अच्छी तरह फेंटे, अरबी के पतों पर घोल फैलादें ऒर रोल करलें । पतीले मे पानी  गर्म करे, छलनी रखे  अरबी के पते रखें ,ढकन लगा दे भाप मे 10 मिनट पकने  दे । बाहर निकालें  मन चाहे  आकार मे काटलें  । कढाई मे तेल गर्म करे हींग राई डाले  ,अरबी  के कटे टुकडे डालें  2 मिनट बाद प्लेट मे निकालें  ,गर्म चाय के साथ. धनियाँ चटनी, टमाटर सास के साथ सर्व करे ।

MALAI KOFTA



मलाई कोफ्ता



सामग्री:


  • 250ग्राम  पनीर ,
  • 2आलु ,
  • 10काजु ,
  • 10 किशमिश ,
  • 1 टेबल स्पुन ,
  • कार्नफ्लोर,
  • तलने के लिये तेल,
तरी के लिये :

  • 2 प्याज ,
  • 6 कलियां लहसुन, 
  • 1 कप दही, 
  • 1 बडा टमाटर ,
  • 2 हरी मिर्च,
  • 1इच अदरक, 
  • 2 टेबल स्पुन तेल, 
  • एक चुटकी हीग, 
  • 1 टीस्पनु जीरा
  • 1/2 टी स्पुन हल्दी  ,
  • एक टी स्पुन धनिया पाउडर. 
  • 1/4 चम्मच मिर्च पाउडर. 
  • 1 टीस्पुन गर्ममसाला, 
  • 2 कप मलाई ,
  • 1/2 कप बारीक कटा धनियाँ ,

विधि


आलु उबाल कर छील ले, कददुकस करले  ,पनीर भी कददुकस करले एक बडे बाऊल मे डालें, अच्छी तरह मिलाले  नमक डाले ,कार्नफ्लोर. डाले अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गुधले  ,नीबू  के आकार के गोले बनालें, हर गोले के बीच मे एक काजु  चार किशमिश डाले  , ठीक. से गोला वापस. बनाले, तेल गर्म करे गुलाबी  होने  तक तलले सारे कोफ्ते तल कर रखले ।

                                                      तरी के लिये प्याज, लहसुन, अदरक, हरीमिर्च,टमाटर को मिक्सी मे डाल कर पेस्ट. तैयार कर लै कढाई 2टेबल स्पुन तेल डाल कर गर्म करले, हीग जीरा डाले जीरा गुलाबी  होने पर पीसा हुआ पेस्ट डाले थोडापेस्ट गुलाबी होने पर सारे मसाले डाले, दही  डाले, तेल छोडने तक भुने ।मलाई डाले  दो मिनट. ऒर भुने  ,अब दो कप पानी डाले उबाल आने पर कोफ्ते डाल कर गेस बंद कर दे बाऊल मे पलट दे  धनियां चारों तरफ डाले  क्रिम डाले गर्म चपाती  के साथ. सर्व करे । मलाई कोफ्ते खाना खाने के समय ही डाले  पहले डालने नही हे वरना वो खुल जायेंगे ।

Wednesday, 15 April 2015

BAINGAN FRY

फ्राई बैगन

सामग्री:



  1. एक बडा गोल बैगन
  2. नमक,  लाल मिर्च पाउडर स्वाद  अनुसार 
  3. अमचुर पाउडर स्वाद  अनुसार
  4. हल्दी पाउडर, गरम मसाला 
  5. एक टेबल स्पुन दही
  6.  २ टी स्पुन कार्नफलोर,
  7. २ टेबल स्पुन तेल


विधि


सबसे पहले बैगन धोकर रखे। बैगन चिप्स की तरह पतले काटकर, एक बाऊल पानी  मे रखे। एक बाऊल मे सारे मसाले  डाले, दही कार्नफोलर भी डाले और अच्छी तरह मिलालें । पानी से बैगन निकाल. कर मसाले मे डाले अच्छी तरह मिलालें , १०:मिनट रखे । फ्राईपेन मे तेल डाले गरम होने  पर एक -एक मसालों  मे लिपटा बैगन डाले गुलाबी  होने तक शेलो फाई करे। गरम-गरम स्टारटर की तरह पराठे के साथ परोसे। ये बनाने मे आसान और खाने मे स्वदिष्ट लगते है।