करेले की सब्जी
सामग्री :
- 2बडे करेले ,
- 2 बडे प्याज ,
- 2 टी स्पुन सॊफ,
- एक चुटकी हींग ,
- स्वाद अनुसार नमक, लालमिर्च पाउडर,
- 1टी स्पुन धनियाँ पाउडर
- 1/2टी स्पुन हल्दी ,
- 2 टी स्पुन अमचुर पाउडर,
- 2 टेबल स्पुन तेल ।
विधि:
सबसे पहले करेलो को छील ले, गोल गोल चिप्स के जैसे काटले नमक हल्दी लगा कर 1/2 धंटा रख दे ,प्याज बारीक काटले करेलो को अच्छी तरह धोले , जाली मे रखे ताकि सारा पानी निकल जाये कढाई. मे दो टेबल स्पुन. तेल गर्म करे अब इसमें करेले डाल दे कुछ गुलाबी से होने लगे तब बाऊल. मे निकाले बचे तेल मे हीग सॊफ डाले, प्याज डाले प्याज दबने लगे तब करेले डाले, गुलाबी होने तक भुने ,अब सारे मसाले डाले अच्छी तरह मिलालें, 5 मिनीट बाद दो टी स्पुन विनेगर डाले, अच्छी तरह मिलालें गेस बंद कर दे आपके करेले तैयार है । बाऊल मे डालले कटी धनियाँ पत्ति से सजा कर सर्व करे आपके लाजवाब करेले तैयार है ।खाने मे स्वादिष्ट. बनाने मे आसान।


No comments:
Post a Comment